फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dandiya Queen Falguni Pathak Charges huge Amount To Sing During Navratri 9 days Festivals

Falguni Pathak: नवरात्रि में करोड़ों कमाती हैं फाल्गुनी पाठक, एक इवेंट की इतनी फीस लेती हैं डांडिया क्वीन

Sun, 22 Oct 2023 03:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 22 Oct 2023 03:42 PM IST
सार

गरबा का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में 'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक का नाम याद आता है। फाल्गुनी पाठक के गानों के बिना गरबा अधूरा सा लगता है। नवरात्रि में फाल्गुनी कई जगहों पर लाइव इवेंट में भी गाती हैं।

विज्ञापन
Dandiya Queen Falguni Pathak Charges huge Amount To Sing During Navratri 9 days Festivals
फाल्गुनी पाठक - फोटो : Social media

विस्तार

पूरे देश में नवरात्रि के त्योहार की धूम मची हुई है। वैसे तो गरबा गुजरात से शुरू हुआ है, लेकिन नवरात्रि के दौरान इसे पूरे भारत में सेलिब्रेट किया जाता है। गरबा वाले गाने जैसे ही बजते हैं तो लोगों के पैर खुद व खुद थिरकने लगते हैं। गरबा का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में 'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक का नाम याद आता है। फाल्गुनी पाठक के गानों के बिना गरबा अधूरा सा लगता है। नवरात्रि में डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक कई जगहों पर लाइव इवेंट में भी गाती हैं। इसके लिए गरबा क्वीन खूब पैसे चार्ज करती हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के इन दिनों में फाल्गुनी कितने रुपये कमाती हैं। 
विज्ञापन


नौ दिनों में इतना कमाती हैं फाल्गुनी पाठक
54 वर्षीय फाल्गुनी पाठक नवरात्रि के नौ दिनों में खूब कमाई करती हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि उत्सव के लिए फाल्गुनी को बुलाया जाता है। इसके लिए 'गरबा क्वीन' मोटी फीस भी लेती हैं। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एक रात के कार्यक्रम के लिए फाल्गुनी करीबन 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक तकरीबन 1.4 करोड़ कमाती हैं। 
विज्ञापन


Kartik Tara: 'सारा नहीं तो तारा', अभिनेत्री संग डिनर डेट पर पहुंच सुर्खियों में कार्तिक, क्या है असली कारण?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दर्शकों को बेहद पसंद हैं 'गरबा क्वीन' के गाने
'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में की थी। उन्होंने 'चूड़ी जो खनकी', 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' और 'मैंने पायल है छनकाई' जैसे कई शानदार गाने गाए हैं। उनके ये गाने आज भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। उनके गरबा सॉन्ग सबसे ज्यादा फेमस हैं। नवरात्रि के दिनों में उनके ये गाने खूब सुनने को मिलते हैं।  

BB के घर से निकलते ही ये कंटेस्टेंट्स हुए मालामाल

बॉलीवुड को नहीं लिया सीरियसली
एक बातचीत के दौरान डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक ने बॉलीवुड में जाने पर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने बॉलीवुड को कभी भी सीरियसली नहीं लिया। मुझे ऑफर तो मिले, जब आप सिनेमाजगत में आते हैं तो आपको और मेहनत करनी पड़ती है। मैं अपने शो और एल्बम करके बहुत खुश हूं।' 

Gauhar Khan: गौहर ने साझा किया अपनी जिंदगी का काला सच, इस स्टार की वजह से असहज हो गई थीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed