फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Begum Jaan fame Gauhar Khan reveals a big thuth says a famous star made her uncomfortable during an interview

Gauhar Khan: गौहर ने साझा किया अपनी जिंदगी का काला सच, इस स्टार की वजह से असहज हो गई थीं अभिनेत्री

Sun, 22 Oct 2023 03:27 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 22 Oct 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Begum Jaan fame Gauhar Khan reveals a big thuth says a famous star made her uncomfortable during an interview
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार और बेटे संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दरअसल, गौहर खान ने कुछ महीनों पहले ही बेटे को जन्म दिया था। अभिनेत्री आए दिन बेटे और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं, अब गौहर खान ने बताया कि कैसे एक 'दिग्गज व्यक्तित्व' ने इंटरव्यू में उन्हें असहज कर दिया था, जब वह महज 18 साल की थीं।
विज्ञापन


इंटरव्यू से जुड़ा किस्सा किया साझा
इंटरव्यू में जब गौहर खान से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसे क्षण का सामना करना पड़ा है जब किसी स्टार ने उनके वीजे दिनों के दौरान उन्हें नखरे दिखाए हों। अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'एक बार इंटरव्यू में दिग्गज व्यक्ति ने मेरा हाथ नहीं छोड़ा। यह सब अजीब था। मैं सोच रही थी अपना हाथ कैसे बाहर निकालूं?' उन्होंने आगे बताया कि यह सोचते हुए वह पूरे इंटरव्यू में इसी तरह बैठी रहीं और खुलासा किया कि वह दिग्गज व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Reunion: 'बिग बॉस 16' की मंडली का हुआ धमाकेदार रीयूनियन, फराह खान ने शेयर की खास झलक
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहर खान ने बातचीत को बढ़ाते हुए कहा कि वह उस व्यक्ति की प्रतिभा और काम की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और उन्हें नाराज नहीं करना चाहती थीं। अभिनेत्री ने बताया कि आश्चर्य हुआ कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि वह सितारा मेरा नंबर मांग रहा था।

गोविंदा संग किस्सा किया साझा
अभिनेत्री ने आगे डांसिंग सुपरस्टार गोविंदा के बारे में एक किस्सा साझा किया। गौहर खान ने बताया कि जब वह लगभग 2-3 साल की थीं, तब अभिनेता ने उनके चचेरे भाई की शादी में भाग लिया था। परिवार का हर दूसरा सदस्य उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपने बच्चों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। उनकी मां उन्हें बताती हैं कि हत्या फिल्म में उनका हेयरस्टाइल एक बच्चे जैसा ही था, इसलिए गोविंदा ने फोटो खिंचवाने के लिए उन्हें चुना।

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने जेल में कैदियों के लिए आयोजित की थी वर्कशॉप, इंटरव्यू में किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed