फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dahaad: Sonakshi Sinha is excited for her upcoming series trailer launch says Just me waiting for you

Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहीं सोनाक्षी, सोशल मीडिया पोस्ट से साझा की खुशी

Wed, 03 May 2023 01:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 May 2023 01:43 PM IST
सार

बता दें कि 'दहाड़' सीरीज में सोनाक्षी के अलावा विजय वर्मा, गुल्शन देवय्या, सोहम शाह जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Dahaad: Sonakshi Sinha is excited for her upcoming series trailer launch says Just me waiting for you
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'दहाड़' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर सोनाक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस के साथ-साथ खुद सोना भी ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से तो कुछ यही अंदाज लग रहा है। बता दें कि 'दहाड़' के जरिए सोनाक्षी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

विज्ञापन

Katrina Kaif : प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि इस वजह से कटरीना ने बनाई मीडिया से दूरी, यहां जानें क्या है सच
विज्ञापन


साझा किया पोस्ट
सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट में अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैं 'दहाड़' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' इसके अलावा सोना ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी सीरीज का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'आज ट्रेलर लॉन्च होना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)



इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बता दें कि 'दहाड़' सीरीज में सोनाक्षी के अलावा विजय वर्मा, गुल्शन देवय्या, सोहम शाह जैसे सितारे भी नजर आएंगे। रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित इस सीरीज में आठ एपिसोड हैं। इस सीरीज को फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में प्रसारित किया गया था। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मई को रिलीज होने जा रही है।


पुलिस ऑफिसर बनी आएंगी नजर
सोनाक्षी 'दहाड़' के जरिए डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इसमें एक्ट्रेस एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो एक मर्डर के केस को सुलझाती दिखेंगी। इस सीरीज के अलावा सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोना के साथ टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।
Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट, मैनेजर युवराज ने फैंस संग साझा की जानकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed