फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dabangg Tour Salman Khan shares pictures admiring Burj Khalifa from Dubai

Da-bangg Tour: बुर्ज खलीफा को निहारते दिखे सलमान खान, दुबई से शेयर कीं खास तस्वीरें

Fri, 25 Feb 2022 08:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 25 Feb 2022 08:21 PM IST
सार

सलमान खान ने दुबई से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बुर्ज खलीफा को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dabangg Tour Salman Khan shares pictures admiring Burj Khalifa from Dubai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा बिजी रहने वालों कलाकारों में से एक हैं। इन दिनों भी वह अपनी फिल्मों की शूटिंग को खत्म करने में लगे हुए हैं। हाल ही में, सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग दिल्ली में की थी। इसके बाद अब अभिनेता दुबई पहुंच गए हैं, जहां से सलमान खान ‘द-बैंग द टूर – रिलोडेड’  में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इस शो में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, सोनाक्षी सिन्हा और पूजा हेगड़े जैसी कई अभिनेत्रियां नजर आएंगी। सलमान खान ने शो में अपनी परफॉर्मेंस से पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बुर्ज खलीफा को निहारते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 

Dabangg Tour Salman Khan shares pictures admiring Burj Khalifa from Dubai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान खान ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान अपने कमरे की बालकनी में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में बुर्ज खलीफा साफ दिख रहा है। पहली तस्वीर में सलमान ने बुर्ज खलीफा की ओर पीठ कर रखी है और वह कैमरे से दूसरी ओर देख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सलमान खान की पीठ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह सामने सुंदर नजारे को निहार रहे हैं, जिसमें बुर्ज खलीफा भी शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dabangg Tour Salman Khan shares pictures admiring Burj Khalifa from Dubai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने कैप्शन के जरिए ही बताया है कि शो में वह आज ही परफॉर्म करने वाले हैं। सलमान के इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। कई फैंस ने सलमान खान के पोस्ट पर हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है। तो कुछ फैंस ने फायर का इमोटिकॉन भेजा है।

विज्ञापन

Dabangg Tour Salman Khan shares pictures admiring Burj Khalifa from Dubai
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। सलमान ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में कैमियो शाहरुख खान भी करने वाले हैं। इसके अलावा, सलमान ‘कभी ईद कभी दिवाली’, ‘किक 2’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में नजर आएंगे। सलमान का फिल्म ‘पठान’ में कैमियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed