{"_id":"56b52390-2c99-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dabangg-girl-sonakshi-says-it-is-difficult-to-please-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी प्रतिस्पर्धा में विश्वास करती हैं सोनाक्षी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कड़ी प्रतिस्पर्धा में विश्वास करती हैं सोनाक्षी
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में लम्बे समय तक जमे रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने समकालीन अभिनेत्रियों से आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करतीं।
विज्ञापन
उनकी सफलता का मंत्र कठिन मेहनत और अपने काम पर ध्यान देना है। सोनाक्षी ने कहा, 'मैं कड़ी प्रतिस्पर्धा में विश्वास करती हूं। मुझे दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, परिणिती जैसी कुछ अभिनेत्रियां पर्दे पर काफी अच्छी और तरोताजा नजर आती हैं। हर कोई यहां कड़ी मेहनत और काम करने के लिए है। मैं उनसे आगे नहीं जाना चाहती। मैं इसे इस तरह से नहीं लेती। मुझे लगता है कि अपने काम पर ध्यान लगाना ही सही रास्ता है।'
विज्ञापन
सोनाक्षी की पहली फिल्म 'दबंग' थी और उसके बाद उन्होंने 'राउडी राठौर', 'जोकर', 'ओह माई गॉड' में अभिनय किया है। उनकी आगामी फिल्म 'सन आफ सरदार' है जो दीवाली पर प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
