{"_id":"06d2835db0f0c09fc8777a5af0a4883b","slug":"dabang-salman-khan-enjoying-with-monkey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की बंदरों संग ऐसी मस्ती आपने पहले कभी नहीं देखी होगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की बंदरों संग ऐसी मस्ती आपने पहले कभी नहीं देखी होगी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Apr 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने हाल ही में सोशल साइट्स पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बंदरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
सलमान खान वैसे तो अपनी मस्ती के लिए खूब जाने जाते हैं लेकिन बंदरों के साथ सलमान की ऐसी मस्ती आपने पहले कभी भी नहीं देखी होगी। सलमान अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर ट्विटर और ईंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
सलमान द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो किस तरह से बंदरों को बिस्कुट कैच करा रहे हैं और उनकी तरफ बाउल बढ़ाकर उन्हें खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। आप भी देखिए सलमान का यह शरारत भरा
">वीडियो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सलमान के फैन उनकी फिल्म प्रेम रतन धन पायो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको सलमान खान और सोनम कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है।