फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   crime drama series on david headley and 26/11 attack

अब खुलेगा 26/11 मुंबई हमले का असली राज, डेविड हेडली की हर कारस्तानी का होगा पर्दाफाश

Wed, 13 Nov 2019 12:44 PM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
crime drama series on david headley and 26/11 attack
david headley - फोटो : social media
2008 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट पर आधारित फिल्म होटल मुंबई 29 नवंबर को रिलीज होगी। इसी बीच मुंबई हमले में बड़ी भूमिका निभाने वाले आंतकवादी डेविड हेडली पर भी सीरीज बनने की तैयारी शरू हो गई है। इस सीरीज में डेविड के साथ ही हमले में उसका साथ निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा की जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज होगी जो पूरे भारत को हिला देने वाले 26/11 हमले से जुड़े क्षणों और परिस्थितियों पर प्रकाश डालेगी। 
विज्ञापन


यह सीरीज, कमीने फिल्म की निर्माता मुबीना रेटोंसे की लॉस एंजेलिस स्थित कंपनी, जीरो ग्रेविटी पार्टनर्स के बैनर तले बनेगी। अभी इस सीरीज के निर्देशक को लेकर बातचीत चल रही है। निर्माता के अनुसार, 'यह कहानी एक अंतरराष्ट्रीय जासूस के बारे में है जो 26/11 के मुंबई नरसंहार के पीछे मास्टरमाइंड था। इसमें डेविड के सह-साजिशकर्ता रहे तहवुर हुसैन राणा के बारे में भी दिखाया जाएगा जिसने उसे कई विदेशी ठिकानों पर आतंकवादी कार्रवाई करने के लिए सामग्री प्रदान की थी। मुक्त घूमने वाले आतंकवादियों से अधिक खतरनाक कुछ भी नहीं है। हम अमेरिका, भारत और अन्य देशों के फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेविड कॉलमेन हेडली पाकिस्तानी मूल का एक अमेरिकी आतंकवादी है। लश्कर-ए-तैयबा के लिये काम करने वाले हेडली ने 2008 के मुंबई हमले की योजना बनाने और अंजाम देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उस पर कई बार पाकिस्तान जाकर लश्कर से प्रशिक्षण लेने के आरोप लगे जिसे उसने अमेरिकी अदालत में कबूल भी किया। वह इस समय अमेरिका की गिरफ्त में है। भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

B'Day Spl: पिता शाहरुख से ज्यादा रोमांटिक हैं आर्यन, कभी नव्या तो कभी ब्लॉगर से जुड़ा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed