{"_id":"5dcbad528ebc3e5b705071f3","slug":"crime-drama-series-on-david-headley-and-26-11-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुलेगा 26\/11 मुंबई हमले का असली राज, डेविड हेडली की हर कारस्तानी का होगा पर्दाफाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब खुलेगा 26/11 मुंबई हमले का असली राज, डेविड हेडली की हर कारस्तानी का होगा पर्दाफाश
Wed, 13 Nov 2019 12:44 PM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
david headley
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2008 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट पर आधारित फिल्म होटल मुंबई 29 नवंबर को रिलीज होगी। इसी बीच मुंबई हमले में बड़ी भूमिका निभाने वाले आंतकवादी डेविड हेडली पर भी सीरीज बनने की तैयारी शरू हो गई है। इस सीरीज में डेविड के साथ ही हमले में उसका साथ निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा की जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज होगी जो पूरे भारत को हिला देने वाले 26/11 हमले से जुड़े क्षणों और परिस्थितियों पर प्रकाश डालेगी।
यह सीरीज, कमीने फिल्म की निर्माता मुबीना रेटोंसे की लॉस एंजेलिस स्थित कंपनी, जीरो ग्रेविटी पार्टनर्स के बैनर तले बनेगी। अभी इस सीरीज के निर्देशक को लेकर बातचीत चल रही है। निर्माता के अनुसार, 'यह कहानी एक अंतरराष्ट्रीय जासूस के बारे में है जो 26/11 के मुंबई नरसंहार के पीछे मास्टरमाइंड था। इसमें डेविड के सह-साजिशकर्ता रहे तहवुर हुसैन राणा के बारे में भी दिखाया जाएगा जिसने उसे कई विदेशी ठिकानों पर आतंकवादी कार्रवाई करने के लिए सामग्री प्रदान की थी। मुक्त घूमने वाले आतंकवादियों से अधिक खतरनाक कुछ भी नहीं है। हम अमेरिका, भारत और अन्य देशों के फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।'
गौरतलब है कि डेविड कॉलमेन हेडली पाकिस्तानी मूल का एक अमेरिकी आतंकवादी है। लश्कर-ए-तैयबा के लिये काम करने वाले हेडली ने 2008 के मुंबई हमले की योजना बनाने और अंजाम देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उस पर कई बार पाकिस्तान जाकर लश्कर से प्रशिक्षण लेने के आरोप लगे जिसे उसने अमेरिकी अदालत में कबूल भी किया। वह इस समय अमेरिका की गिरफ्त में है। भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है।