{"_id":"609939d16ca3da3f34011225","slug":"covid-19-salman-khan-sisters-arpita-khan-and-alvira-agnihotri-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: सलमान खान की बहन अर्पिता खान कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोविड-19: सलमान खान की बहन अर्पिता खान कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने दी जानकारी
Mon, 10 May 2021 07:19 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 10 May 2021 07:19 PM IST
सार
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के शिकार होकर लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाया है।
विज्ञापन
सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा
- फोटो : instagram/arpitakhansharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के शिकार होकर लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाया है। आमलोगों से लेकर राजनेता और अभिनेता सभी वायरस के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों के आंकड़ों को देखें तो कई सेलेब्स इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। सिलसिला थमने की बजाय लगातार जारी ही है। अब अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कंफर्म किया है। अर्पिता ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि अब वह ठीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सलमान खान ने अपनी बहन की कोरोना होने की जानकारी देते हुए बताया कि वह पहले दूर के लोगों को कोरोना होने की बातें सुना करते थे और पिछले साल उनके दो ड्राइवर को भी कोरोना हो गया था। सलमान ने आगे कहा कि मगर कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक है और अब कोरोना जैसे हर घर में घुस आया है।
विज्ञापन