फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Court sends Armaan Kohli to 14-day judicial custody in drug case

Drugs case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता अरमान कोहली, ड्रग मिलने के बाद हुए थे अरेस्ट

Wed, 01 Sep 2021 05:34 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 01 Sep 2021 05:34 PM IST
सार

ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकिन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी।
बीते साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी लगातार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Court sends Armaan Kohli to 14-day judicial custody in drug case
अरमान कोहली

विस्तार

ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते दिनों एनसीबी ने ड्रग रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। एनसीबी की टीम को छापेमारी के दौरान ड्रग बरामद हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान के घर से कोकिन बरामद हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकिन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने के लिए जुटी है कि कैसे ये कोकिन मुंबई तक पहुंची हैं।

विज्ञापन


शनिवार हुई थी छापेमारी
एनसीबी की टीम ने बीते शनिवार अभिनेता अरमान कोहली के घर छापेमारी की थी। उसके बाद टीम अरमान कोहली को पूछताछ के लिए अपने साथ एजेंसी के ऑफिस ले आई। जहां उन पर एनडीपीएस कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन

Court sends Armaan Kohli to 14-day judicial custody in drug case
अरमान कोहली

सुशांत केस के बाद छापेमारी का दौरा जारी
बीते साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी लगातार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों पर कार्रवाई कर रही है। अरमान के अलावा एनसीबी के रडार पर कई और कलाकार भी हैं। एनसीबी बॉलीवुड के कई ए ग्रेड कलाकारों से इस पर पूछताछ कर चुकी है। इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रबर्ती शामिल हैं। एनसीबी ने एक टीवी कलाकार गौरव दीक्षित को भी ड्रग्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था।

अरमान की फिल्में
अरमान कोहली साल 2013 में छोटे पर्दे के विवादित शो बिग बॉस में नजर आये थे। शो के दौरान उनके झगड़े और तनिषा के साथ नजदीकियां सुर्खियों में थीं। साल 1992 में फिल्म 'विरुद्ध' से अरमान ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। वह दुश्मन जमाना, जानी दुश्मन खर ,औलाद के दुश्मन, एलओसी कारगिल जैसी फिल्मों में दिख चुके है। इसके बाद वह सलमान खान और सोनम स्टारर फिल्म प्रेम रत्न धन पाओ में आखिरी बार दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed