{"_id":"43ce6a6ee489751d819df071060592a4","slug":"could-sachin-efected-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सचिन फ्लॉप न करा दें रामलीला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहीं सचिन फ्लॉप न करा दें रामलीला
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
दीपिका-रणवीर की फिल्म रामलीला और सचिन तेंडुलकर के मैच का अजब ही संयोग बन रहा है। जो कि रामलीला पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
दरअसल संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है। उसी दौरान सचिन तेंडुलकर अपना आखिरी टेस्ट मैच भी खेलेंगे।
टेस्ट मैच के ये पांच दिन रामलीला के बिजनिस पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। क्योंकि सचिन के आखिरी मैच को देखने का क्रेज पूरे देश में देखा जा रहा है।
उस पर अगर सचिन लंबे समय तक क्रीज पर रहते हैं या सैंकड़े के करीब होते हैं तब तो माहौल पूरी तरह सचिन के रंग में रंग जाएगा।
और लोग अगर टीवी स्क्रीन से चिपके रहे तो रामलीला देखने की उनको फुर्सत ही नहीं मिलेगी। बस यही रामलीला के साथ बुरा हो जाएगा। ऐसे में फिल्म का बिजनिस डांवाडोल हो सकता है या तो फिल्म फ्लॉप भी हो सकती है।
पहले भी क्रिकेट मैच फिल्मों को फ्लॉप कराते रहे हैं। टशन इसका सबसे बड़ा उदाहरण थी। अक्षय कुमार की बॉस भी भारत-आस्ट्रेलिया मैच के चलते मनमुताबित ओपनिंग से वंचित रह गई थी।
विज्ञापन