फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cost of films shoot on trains and stations to double

फिल्मी सितारों को ट्रेन में सफर के लिए अब देना होगा दोगुना किराया

Mon, 27 Jul 2015 03:47 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
Cost of films shoot on trains and stations to double

ट्रेन से फिल्मों का रिश्ता काफी पुराना है। हर दूसरी फिल्म में हमें ट्रेन में फिल्म के कुछ सीन दिख जाते हैं। लेकिन अब बॉलीवुड के स्टार के लिए ट्रेन का सफर मंहगा होना वाला है। जी हां, अब फिल्मों की शूटिंग करने के लिए फिल्म निर्माताओं को दोगुना पैसा चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में फिल्म की शूटिंग के लिए रेलवे बोर्ड ने शूटिंग की दरें पहले से दोगुना करने का फैसला लिया है। ये दरें छह साल बाद बढ़ाई जा रही हैं। द हिन्दू की खबर के अनुसार, एक अगस्त से इस पर अमल शुरू हो जाएगा। किराए की दरें बढ़ जाने के बाद किराया दोगुना हो गया है।

विज्ञापन

शूटिंग के लिए रेलवे ने किराए में किए ये बदलाव

Cost of films shoot on trains and stations to double

अभी तक ट्रेनों या स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग के लिए दो लाख 31 हजार रुपये प्रतिदिन देनें होते थे। लेकिन अब ये बढ़ा कर चार लाख 74 हजार रुपये कर दी गई है।

रेलवे बोर्ड के डॉयरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने बताया कि इंडियन रेलवे में कहीं भी शूटिंग के लिए ट्रेन किराए पर लेने के लिए हर दिन चार लाख 74 हजार रुपये देने होंगे।

शूटिंग के लिए चार कोच और एक एसएलआर मिलेगा। फिल्म निर्माता अधिक से अधिक 200 किमी तक स्पेशल ट्रेन को ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed