फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   coronavirus Screenwriters Association has decided to help film industry workers in lock down

लॉकडाउन के 10वें दिन भी नहीं मिली फिल्म उद्योग के कामगारों को सहायता, लेखकों की संस्था ने की ये पहल

Fri, 03 Apr 2020 10:16 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Screenwriters Association has decided to help film industry workers in lock down
Screenwriters Association - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्म जगत के जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाने की बड़ी-बड़ी घोषणाएं देशव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के 10वें दिन तक अमली जामा नहीं पहन सकी हैं। ऐसे में फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक लिखने वालों की संस्था स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ने अपने बूते अपने सदस्यों को सीधे मदद पहुंचाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इस बारे में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्लूए) के अध्यक्ष मशहूर लेखक रॉबिन भट्ट ने सभी सदस्यों को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी बड़ी विपत्ति के तौर पर हमारे सामने है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में कई तरह के संकट खड़े हो गए हैं। लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सारा कारोबार थम-सा गया है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री ठप्प है। स्क्रीनराइटर भी इससे अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन


रॉबिन ने कहा कि सरकार और समाज इस संकट से उबरने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बावजूद इसके स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अपनी सामाजिक और मानवीय भूमिका से खुद को अलग नहीं रख सकता। अपने छोटे और सीमित संसाधनों के बीच स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन मदद का हाथ बढ़ाने को तैयार है। संस्था के जो भी सदस्य कोरोना महामारी की वजह से संकट में हैं, स्वास्थ्य या किसी अन्य प्रकार की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, वे एसोसिएशन से सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। एसोसिएशन यथाशीघ्र मदद पहुंचाने और संकट से उबरने का रास्ता सुझाने की कोशिश करेगा। एसोसिएशन दुर्भाग्यवश कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सदस्यों को पांच हजार रुपये की अहेतुक सहायता रिपोर्ट आते ही तुरंत देने का भी निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरियल 'कार्तिक पूर्णिमा' की हीरोइन का सोशल मीडिया में निकला चांद, लोगों को नहीं हो रहा बोल्डनेस पर यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed