फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coordinate with police on shooting schedules in Mumbai: Maharashtra CM tells producers

उद्धव ठाकरे की फिल्म निर्माताओं से अपील: शूटिंग कार्यक्रम के संबंध में पुलिस के साथ समन्वय करें

Sat, 17 Jul 2021 11:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 11:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिल्म एवं टेलीविजन निर्माताओं से अपील की है कि वे मुंबई एवं इसके आसपास अपने शूटिंग स्थल एवं समयसारिणी के संबंध में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करें। 

विज्ञापन
Coordinate with police on shooting schedules in Mumbai: Maharashtra CM tells producers
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को फिल्म एवं टेलीविजन निर्माताओं से कहा कि वे मुंबई एवं इसके आसपास अपने शूटिंग स्थल एवं समयसारिणी के संबंध में पुलिस के साथ समन्वय आवश्यक रूप से स्थापित करें। निर्माताओं ने शूटिंग के लिए अपराह्न चार बजे तक की निर्धारित समयसीमा को बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन

फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड के सदस्यों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि वे नियमित तौर पर कोविड-19 परीक्षण किए जाने, वायरस से बचाव संबंधी नियमों का पालन करने के साथ ही सिनेमा से जुड़े कलाकारों एवं अन्य श्रमिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


बैठक के दौरान फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा, रितेश सिधवानी, नागराज मंजुले, सुबोध भावे और रवि जाधव समेत अन्य मौजूद रहे। इस दौरान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले और राज्य कोविड-19 कार्य बल के सदस्य भी मौजूद रहे। गिल्ड के सदस्यों ने शूटिंग के निर्धारित समय अपराह्न चार बजे को और बढ़ाने की मांग की तथा आश्वासन दिया कि वे कोविड-19 बचाव नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed