{"_id":"a757e744-ba1d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"controversial-scene-of-omg-will-be-censored","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर हो सकते हैं 'ओ माय गॉड' के कुछ दृश्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर हो सकते हैं 'ओ माय गॉड' के कुछ दृश्य
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म 'ओ माय गॉड' के कुछ दृश्य सेंसर हो सकते हैं। अक्षय कुमार और परेश रावल की मुख्य भूमिका वाली इस हिट फिल्म के कुछ आपत्तिजनक दृश्यों को सेंसर करने के लिए कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया है।
विज्ञापन
फिल्म ‘ओ माय गॉड’ में हिन्दू धर्म एवं देवी-देवताओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह आवेदक की बात पर विचार करके उस आपत्तिजनक दृश्यों पर कारवाई करे।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश केके लाहोटी और न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की युगलपीठ ने शुक्रवार को यह निर्देश जबलपुर निवासी मुकुंद दास माहेश्वरी की ओर से दायर मामले पर जारी किए है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म ‘ओ माय गॉड’ में भारतीय पुरातन संस्कृति हिन्दू धर्म की मान्यताएं कर्मकाण्ड और देवी देवताओं का अपमान किया गया है।
आवेदक का आरोप है कि फिल्म में एक यात्रा के दौरान गंगा जल में शराब मिलाकर देते हुए दिखाया गया है इसके अलावा गंगा जल के ऊपर भी टिप्पणी की गई है। साथ ही बाइबल, कुरान, गीता के श्लोकों का भी मजाक उड़ाया गया है।
याचिका में इस तरह के अन्य 22 आपत्तिजनक दृश्यों को भी चुनौती दी गई थी। सुनवाई पश्चात न्ययालय ने यह निर्देश दिए है।