फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 Writer Tarun Jain React To Sequel And Franchise Boom in Bollywood Says Producers Get Free Marketing

क्यों सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों का बढ़ा चलन? ‘कॉकटेल 2’ के लेखक ने बताया मेकर्स को होता है क्या फायदा

Wed, 20 May 2026 12:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 12:00 PM IST
सार

Sequel Movies In Bollywood: बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों का चलन काफी बढ़ गया है। अब ‘कॉकटेल 2’ के लेखक ने इसके पीछे का कारण बताया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Cocktail 2 Writer Tarun Jain React To Sequel And Franchise Boom in Bollywood Says Producers Get Free Marketing
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले चर्चाओं में बनी हुई है। यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। हालांकि, इस बार कहानी एक दम अलग और नई बताई जा रही है। इस बीच फिल्म के को-राइटर तरुण जैन ने बॉलीवुड में फ्रेंचाइज फिल्मों के बढ़ते चलन और पुरानी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों मेकर्स सीक्वल और फ्रेंचाइज फिल्मों को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन

मेकर्स को मिलती है फ्री की मार्केटिंग
वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान तरुण जैन ने कहा कि यह चलन केवल सेफ खेलने के चलते नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सेट और सफल आईपी के साथ मेकर्स को फ्री मार्केटिंग मिलती है। एक ऐसा ब्रांड जिसे दर्शक पहचानते हैं और उस फिल्म से जुड़ते हैं, जिसे उन्होंने पहले पसंद किया था।

विज्ञापन


यही कारण है कि आप बहुत सारी फ्रेंचाइज फिल्में देखते हैं, जो जरूरी नहीं कि सच्ची सीक्वल हों। इसलिए भले ही ऐसा लग रहा हो कि फिल्ममेकर्स एक सेफ ऑप्शन की ओर भाग रहे हैं या उनके पास नए आइ़डियाज की कमी हो रही है, लेकिन इसकी असलियत कुछ और है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cocktail 2 Writer Tarun Jain React To Sequel And Franchise Boom in Bollywood Says Producers Get Free Marketing
कॉकटेल 2 की कास्ट और लेखक - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

कहानी लिखना कितना मुश्किल था?
2012 में आई 'कॉकटेल' की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी थी, जबकि इस बार सेकंड पार्ट की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर लिखी है। ऐसे में इम्तियाज की जगह लेना और उन्हें रिप्लेस करने के सवाल पर तरुण ने कहा कि अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मैं डरा हुआ था? तो मैं कहूंगा नहीं।

मेरे पसंदीदा फिल्ममेकर्स में से एक ने इसकी असली कहानी लिखी थी। इस बात ने मुझे काम पर ध्यान केंद्रित करने और खुद को संतुष्ट होने में मदद की। चुनौती ऐसे किरदारों और उनके संघर्षों को ढूंढना था, जो रिलिवेंट रहते हुए ओरिजिनल फिल्म के इमोशन को भी बनाए रखें।

यह एक ऐसी चुनौती है, जिसका सामना कोई भी स्वाभाविक रूप से तब करता है जब वह इस तरह की फ्रेंचाइजी का हिस्सा होता है। लेकिन यह काफी मजेदार और रोमांचक था।

Cocktail 2 Writer Tarun Jain React To Sequel And Franchise Boom in Bollywood Says Producers Get Free Marketing
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
19 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में डिंपल कपाडिया, रोहित सराफ और इशिता दत्ता अहम किरदारों में नजर आएंगे। होमी ने ही ‘कॉकटेल’ का निर्देशन किया था। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभी फिल्म के दो गाने जारी किए गए हैं, जिन्हें फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed