फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 Crew Reveals Shahid Kapoor Denied To Shoot In Delhi Because Of Population

शाहिद कपूर ने इस शहर में शूटिंग से किया इनकार! प्रदूषण के चलते लिया फैसला; ‘कॉकटेल 2’ से जुड़ा बड़ा खुलासा

Thu, 02 Jul 2026 07:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 02 Jul 2026 07:46 PM IST
सार

Shahid Kapoor: हाल ही में 'कॉकटेल 2' के लाइन प्रोड्यूसर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर ने प्रदुषण के चलते शूट करने से इनकार कर दिया था। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Cocktail 2 Crew Reveals Shahid Kapoor Denied To Shoot In Delhi Because Of Population
शाहिद कपूर - फोटो : X

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है।

विज्ञापन

खराब हवा के कारण शूटिंग से किया इनकार
फिल्म की शूटिंग जहां इटली जैसी खूबसूरत लोकेशन पर हुई, वहीं दिल्ली-एनसीआर में शूटिंग का अनुभव काफी अलग और मुश्किल भरा रहा। एक शेड्यूल के दौरान टीम को खतरनाक स्तर के प्रदूषण में काम करना पड़ा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया था।

विज्ञापन

लाइन प्रोड्यूसर सुमित त्यागी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस अनुभव को याद किया। उन्होंने बताया कि खराब हवा के कारण शाहिद कपूर ने एक समय पर बाहर निकलकर शूट करने से मना कर दिया था। सुमित ने शाहिद को ‘मनमौजी’ भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cocktail 2 Crew Reveals Shahid Kapoor Denied To Shoot In Delhi Because Of Population
कृति सेनन, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

5-6 एयर प्यूरीफायर का किया इंतजाम
सुमित ने कहा कि टीम को बताया गया कि शाहिद इतनी खराब हवा में शूट नहीं करना चाहते। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने उनके लिए 5-6 एयर प्यूरीफायर का इंतजाम किया, जबकि शूट पूरी तरह आउटडोर था। यह शूट गुरुग्राम के साइबर सिटी में हो रहा था।

उन्होंने कहा, ‘हमें समझ नहीं आ रहा था कि खुले में एयर प्यूरीफायर कैसे काम करेंगे, लेकिन हमें बताया गया कि यह सिर्फ संतुष्टि के लिए है।’

Cocktail 2 Crew Reveals Shahid Kapoor Denied To Shoot In Delhi Because Of Population
शाहिद कपूर, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद का सावधानी बरतना सही था
सुमित ने आगे कहा, ‘यह उन चीजों में से था जो आखिरी वक्त पर खरीदी गईं। हमने तुरंत किसी को भेजकर ये मंगवाए। शाहिद ने कहा था कि वो वैन से बाहर नहीं निकलेंगे। वो सिर्फ शॉट के समय मास्क हटाते थे, बाकी समय उन्होंने मास्क ही पहना हुआ था। साइबर सिटी जैसे खुले इलाके में एयर प्यूरीफायर का कोई खास फायदा नहीं था।’

ये भी पढ़ें- इस कॉलेज ड्रॉपआउट ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो, करियर के पीक पर छोड़ा काम; अब चला रहा है अपनी कंपनी

हालांकि सुमित ने यह भी माना कि उस समय प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक था, इसलिए शाहिद का सावधानी बरतना सही था। लेकिन उनका कहना था कि आउटडोर शूट के लिए एयर प्यूरीफायर लाना सिर्फ एक दिखावे जैसा कदम था, ताकि एक्टर को लगे कि उनकी बात को गंभीरता से लिया गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही ‘फर्जी सीजन 2’ में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed