Jewel Thief: 'सीआईडी' और 'ज्वेल थीफ' का रोमांचक मेल, शो में दिखे जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर
CID-Jewel Thief Crossover: सीआईडी' और 'ज्वेल थीफ' की कहानी को मिलाकर एक नया एपिसोड बनाया गया है। इस एपिसोड में जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर नजर आए हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सबसे लोकप्रिय जासूसी सीरीज 'सीआईडी' ने 'ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स' के सितारों, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर के साथ मिलकर एक शानदार एपिसोड तैयार किया है। यह खास एपिसोड 26 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड की कहानी को 'सीआईडी' के ट्विस्ट और 'ज्वेल थीफ' के रोमांच के साथ तैयार किया गया है।
इस विशेष एपिसोड में जयदीप अहलावत ने राजन औलख का किरदार निभाया है, जिसके हर कदम पर शक की सुई टिकी रहती है। वहीं, कुणाल कपूर विक्रम पटेल की भूमिका में हैं, जो राजन का पीछा करते हुए सीआईडी की जासूसी टीम से टकराते हैं। यह एपिसोड धोखे, सस्पेंस और सीआईडी के मशहूर ट्विस्ट से भरपूर है। कहानी में 'ज्वेल थीफ' के किरदार और सीआईडी के जासूस एक जटिल अपराध को सुलझाने के लिए एकजुट होते हैं।
The Kerala Story: दोस्ती, दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग.., भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसा मामला, पढ़िए फिल्म की कहानी
'ज्वेल थीफ' का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद के मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के तहत बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और निकिता दत्ता जैसे सितारे भी शामिल हैं। फिल्म से जुड़ा 'सीआईडी' का यह एपिसोड 26 अप्रैल से नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर स्ट्रीम हो रहा है।
ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स में सैफ अली खान ने रेहान रॉय का किरदार निभाया है, जो दुनिया का सबसे शातिर ज्वेल थीफ है। अपने पिता द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह गुमनामी में चला जाता है, लेकिन कला संग्रहकर्ता राजन औलख (जयदीप अहलावत) के ब्लैकमेल के कारण उसे भारत लौटना पड़ता है। यहां उसे हर पल गिरफ्तारी का डर है। उसका मिशन है 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाला रेड सन डायमंड को चुराना, जिसे अफ्रीका का कोहिनूर कहा जाता है।