फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chup actress Pooja Bhatt tweeted in support of congress leader  Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

Pooja Bhatt: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के समर्थन में उतरीं पूजा भट्ट, कहा- हमने उनको दर्द...

Wed, 07 Sep 2022 02:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 07 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

अभिनेत्री पूजा भट्ट हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करती नजर आई हैं। पूजा भट्ट ने कहा है कि राहुल गांधी ने श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन करके 'भारत जोड़ो यात्रा' की गरिमामय शुरुआत की। 

विज्ञापन
chup actress Pooja Bhatt tweeted in support of congress leader  Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
पूजा भट्ट, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म मेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चुप' को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने रिलीज हो रही फिल्म 'चुप' में सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान भी होंगे। हाल ही में अभिनेत्री की पिक्चर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। वहीं पूजा भट्ट हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू कर रहे हैं। इस दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन करते हुए अभिनेत्री पूजा भट्ट ने एक ट्वीट किया है। पूजा भट्ट का ट्वीट सोशल मीडिया पर पढ़ा जा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा भट्ट ने किया समर्थन
पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'राहुल गांधी ने श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन करके 'भारत जोड़ो यात्रा' की गरिमामय शुरुआत की। दर्द दर्द होता है और नुकसान नुकसान होता है, लेकिन बात यह आती है कि कोई उसे कैसे महसूस करता है। दर्द को फिर से महसूस करना एक दुर्लभ विशेषता है और हमने राहुल गांधी को ऐसा करते देखा है'।

विज्ञापन

पूजा भट्ट की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट की चुप 23 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed