Ananya Panday: ‘लाइगर’ में काम करने से पहले अनन्या पांडे को था यह संदेह, पिता चंकी पांडे ने साझा की वजह
हाल ही में चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि बेटी अनन्या पांडे फिल्म ‘लाइगर’ को करने से पहले डाउट में थी। चंकी से इस बारे में एक्ट्रेस ने बात भी की। क्या वजह थी, जिसके कारण अनन्या फिल्म ‘लाइगर’ को करने से पहले डाउट में आ गई थी?
विस्तार
जल्द ही चंकी पांडे फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे। एक हालिया दिए इंटरव्यू में चंकी पांडे ने अपनी बेटी अनन्या के एक्टिंग करियर को लेकर भी बात की। इसी इंटरव्यू में चंकी पांडे ने बताया कि जब अनन्या को फिल्म ‘लाइगर’ ऑफर हुई थी तो वह डाउट में थी कि यह फिल्म करे या ना करे?
अनन्या ने चंकी से बात की
चंकी पांडे हालिया इंटरव्यू में बताते हैं कि अनन्या फिल्म ‘लाइगर’ को करने से पहले उनके पास आई थी। उसने पूछा था कि पापा मैं इस फिल्म को करने के लिए काफी यंग हूं। वह जानना चाहती थी कि क्या इस फिल्म का करना चाहिए या नहीं? तब चंकी ने जवाब दिया था कि बड़ी कमर्शियल फिल्म है, करनी चाहिए। अब चंकी को लगता है कि अनन्या सही थी।
फ्लॉप हुई थी लाइगर
फिल्म ‘लाइगर’ की बात की जाए तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अनन्या के साथ इस फिल्म में साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक बॉक्सर की थी, जो स्ट्रगल करके अपने सपनों को पूरा करता है।
अक्षय कुमार की फिल्म में अनन्या नजर आएंगी
इस साल अनन्या पांडे अक्षय कुमार और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म आजादी से पहले की कहानी है। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होगी। पिछले साल अनन्या फिल्म ‘कंट्रोल’ में दिखी थीं, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। यह फिल्म सोशल मीडिया, एआई के बुरे प्रभावों पर बात करती है।