फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chitrangda singh, jyoti randhawa

किसकी वजह से पति से अलग हुईं चित्रांगदा?

Mon, 25 Nov 2013 04:42 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
chitrangda singh, jyoti randhawa

चित्रांगदा सिंह अपने पति से अलग हो गईं। सवाल यह है कि पति से अलग होकर चित्रांगदा किसकी होंगी।

विज्ञापन


तलाक की अर्जी स्वीकार्य होने के बाद यह सवाल उठने लगा है चित्रांगदा किसके साथ अपना नया घर बसाने जा रही हैं। बॉलीवुड गलियारों में फिल्मकार सुधीर मिश्रा को चित्रांगदा का करीबी माना जाता है।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड गलियारों में यह अफवाह फैलने लगी है कि कहीं सुधीर मिश्र की वजह से तो चित्रांगदा का निजी जीवन प्रभावित नहीं हो रहा है। निर्देशक सुधीर मिश्र ही चित्रांगदा को लाइम लाइट में लेकर आए हैं।
विज्ञापन


अपने कॅरियर की ज्यादातर फिल्में चित्रांगदा ने सुधीर मिश्र के साथ की हैं। चित्रांगदा उन्हें अपने सबसे करीबी मित्र भी बताती हैं। तो अब कयास लगाए जा सकते हैं कि वह सुधीर मिश्रा के साथ भी सेटल हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनकी और सुधीर मिश्रा की उम्र में काफी अंतर है। सुधीर मिश्रा का दांपत्य जीवन भी रहस्य और घटनाओं से भरा हुआ है।

सुधीर मिश्रा के अलावा चित्रांगदा सिंह के साथ किसी के अफेयर की खबरें बहुत दिनों तक चर्चाओं में नहीं रही हैं। हां, 'देशी ब्वॉयज' की शूटिंग के दौरान जरूर उनका नाम अक्षय कुमार के साथ जु़ड़ा।


इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'आई मी और मैं' के दौरान चित्रांगदा और उनके साथी कलाकार जॉन अब्राहम को लेकर भी सुर्खियां बनीं। अब यह रहस्य है कि चित्रांगदा किसी की बीवी बनती हैं या अकेली रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed