{"_id":"e056f05c-bb9f-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"chitrangada-singh-says-i-are-not-getting-divorced","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रांगदा बोलीं, नहीं हुआ मेरा तलाक ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चित्रांगदा बोलीं, नहीं हुआ मेरा तलाक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को गुड़गांव के फैमिली कोर्ट में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की तलाक की खबरें आयी थीं। अब चित्रांगदा इससे इंकार करते हुए कह रही हैं कि वह कोर्ट में किसी दूसरे काम से गयी हैं और उन्होंने तलाक के लिए कोई अर्जी नहीं दी है।
विज्ञापन
11 मई से चित्रांगदा सिंह की तलाक की खबरें मीडिया में चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि चित्रांगदा और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा गुड़गांव की फैमिली कोर्ट में देखे गए थे। यहां दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक की अर्जी दी थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने दोनों को उनके फैसले पर दोबारा सोचने को कहा था और सुनवाई की अगली तारीख 11 नवंबर दी थी। चित्रांगदा ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।
चित्रांगदा के अनुसार वे अपने पति ज्योति रंधावा के साथ कोर्ट में अपने फैमिली प्रॉपर्टी के एक मामले को लेकर गई थीं। मामला थोड़ा लंबा चला इसलिए उन्हें लगभग पूरा दिन कोर्ट में रहना पड़ा।
विज्ञापन
चित्रांगदा की शादी 12 साल पहले जाने माने गोल्फर ज्योति रंधावा से हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है।
चित्रांगदा और ज्योति रंधावा के बीच लंबे समय से तलाक की खबरें सुर्खियां बन रही हैं।