फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chitrangada Singh has no films

काम के लिए क्यों भटक रही हैं चित्रांगदा

Wed, 01 Oct 2014 08:23 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh has no films

सुधीर मिश्रा की फ़िल्म 'हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी' से हिंदी फ़िल्मों में प्रवेश करने वाली चित्रांगदा सिंह, आज अच्छे रोल और फ़िल्में पाने के लिए जूझ रही हैं। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ आई उनकी फ़िल्म 'देसी बॉयज़' उनकी आख़िरी बड़ी फ़िल्म थी।

विज्ञापन


उसके बाद वो छिट-पुट रोल और कुछ आइटम सॉन्ग में ही दिखाई पड़ रही हैं। उनके पास लीड एक्ट्रेस के रूप में ऐसा कोई रोल नहीं है। खबरें यह भी आईं थीं कि चित्रांगदा सिंह इसके लिए सलमान खान के पास भी गईं थीं।
विज्ञापन

पर उम्मीद है कायम

Chitrangada Singh has no films

मुंबई में एक ब्रांड के प्रचार पर चित्रांगदा ने माना कि उनका करियर पांचवे गियर में भले ही ना चल रहा हो लेकिन वो आशान्वित है। उन्होंने कहा, "मुझे कोई शिक़ायत नहीं. अगर मुझ में टैलेंट ना होता तो यहां तक भी ना पहुंचती।

ऐसा भी नहीं है कि अच्छे रोल की कमी की वजह से मुझे जो मिला वो मैंने कर लिया. मैंने अच्छे रोल का इंतज़ार किया। उन्हें फ़िल्मों में छोटे-मोटे रोल या आइटम सॉन्ग करने का अफ़सोस नहीं. वो कहती हैं, "ये भी एक तरीक़ा है अपने आपको अलग ढंग से प्रस्तुत करने का."

जज बनना स्वीकार्य नहीं

Chitrangada Singh has no films

चित्रांगदा को टीवी पर काम करने के भी कई प्रस्ताव मिले। उन्होंने बताया, "मुझे कई कार्यक्रमों में जज बनने के ऑफ़र मिले. लेकिन अभी मैंने ख़ुद इतना कुछ नहीं किया है एक कुर्सी पर बैठकर दूसरों को जज करूं."

पिछले तीन सालों में उनकी महज़ तीन फ़िल्में रिलीज़ हुईं. तीनों ही फ़िल्में फ़्लॉप रहीं थीं। चित्रांगदा की उम्मीदें अब टिकी हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म 'बंदूकबाज़' पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed