फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chinese MMA fighter Shi Ming says she would want to see a sequel to Dangal Praise Aamir Khan

चीनी खिलाड़ी ने की आमिर खान और 'दंगल' की तारीफ, फिल्म का सीक्वल बनने को लेकर कही ये बात

Sat, 30 May 2026 06:00 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 06:00 PM IST
सार

Dangal: चीनी फाइटर शी मिंग ने बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' और आमिर खान की तारीफ की है। भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद उन्होंने जो बयान दिया है वह चर्चा में है।

विज्ञापन
Chinese MMA fighter Shi Ming says she would want to see a sequel to Dangal Praise Aamir Khan
शी मिंग, दंगल - फोटो : एक्स, आइएमडीबी

विस्तार

साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। भारत के दर्शकों समेत इस फिल्म को विदेश के दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। यह फिल्म इतनी पसंद की गई कि इस फिल्म के सीक्वल बनने की मांग होने लगी है। चीनी एमएमए फाइटर शी मिंग ने फिल्म 'दंगल' के सीक्वल बनने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


चीनी फाइटर 'दंगल' से प्रभावित
हाल ही में शी मिंग ने मकाऊ में रोड टू यूएफसी सीजन 5 में भारत की पूजा तोमर पर जबरदस्त जीत हासिल की। फाइट के बाद उनका अचानक आमिर खान और फिल्म 'दंगल' का नाम लेना चर्चा का विषय बन गया। चीनी फाइटर ने बताया कि फिल्म 'दंगल' ने स्पोर्ट्स में उनके सफर को किस तरह प्रेरित किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि उनकी अपनी कहानी का सीक्वल बनना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'दंगल' के सीक्वल की मांग
फाइट के बाद शी मिंग ने कहा 'मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि लोग मुझ पर विश्वास करें। मैं यह कहना चाहती हूं कि, मुझे बॉलीवुड स्टार आमिर खान पसंद हैं। फिल्म 'दंगल' दिल को छू लेने वाली है। मुझे उम्मीद है कि कोई मेरे ऊपर भी कभी ऐसी ही फिल्म बनाएगा। चलो दंगल 2 शुरू करते हैं!'

Chinese MMA fighter Shi Ming says she would want to see a sequel to Dangal Praise Aamir Khan
दंगल - फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
'दंगल' की स्टारकास्ट
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने पहलवान महावीर सिंह फोगट का रोल निभाया है। वह अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता कुमारी को पहलवान बनने के लिए ट्रेन करते हैं। इस मूवी में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम, सुहानी भटनागर, साक्षी तंवर और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में थे।

'ये किस लाइन में आ गए?' इरफान पठान ने मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ किया डांस; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

'दंगल' का कलेक्शन
'दंगल' ने दुनियाभर में लगभग 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले चीन में इसने 1295 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed