फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave Uttarakhand Gaurav Samman to Hemant Pandey

Hemant Pandey: अभिनेता हेमंत पांडेय को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, साथ में ये हस्तियां भी सम्मानित

Sun, 10 Nov 2024 02:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Nov 2024 02:56 PM IST
सार

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अभिनेता हेमंत पांडेय और लोक गायक प्रीतम भर्तवाण के साथ कई लोगों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami gave Uttarakhand Gaurav Samman to Hemant Pandey
हेमंत पांडेय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में इस वर्ष का उत्तराखण्ड गौरव सम्मान भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, लोक गायक प्रीतम भर्तवाण, समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक गुरु माता मंगला, अभिनेता हेमंत पांडेय और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश कुड़ियाल को दिया गया।
विज्ञापन

इसलिए देते हैं  उत्तराखंड गौरव सम्मान
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2024 प्रदान किए। उत्तराखंड गौरव सम्मान उत्तराखंड के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। यह सम्मान किसी व्यक्ति को मानवीय प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। उत्तराखंड गौरव सम्मान की शुरुआत वर्ष 2021 के स्थापना दिवस से हुई थी। प्रदेश की पांच विभूतियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति इन नामों का चयन करती है।

Singham Again: 'आज के समय में बहुत मुश्किल', धार्मिक फिल्मों करने को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये भी दिए
उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड के तहत विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  हेमंत पांडेय ने इस अवॉर्ड का श्रेय अपने माता पिता को दिया। उन्होंने कहा, इजा और बाबू के दिए संस्कारों के कारण जो उपलब्धि हासिल हुई है वो उन्हीं को समर्पित है। हेमंत पांडेय उसी शाम को रूद्रपुर के बेहद प्रतिष्ठित स्कूल अमेनिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि थे।

Kamya Punjabi: काम्या पंजाबी ने करण वीर की तारीफों के बांधे पुल, विवियन डिसेना से हुईं निराश

विज्ञापन

वेब सीरीज में नजर आएंगे हेमंत पांडे
खबरों की मानें तो हेमंत पांडेय शीघ्र ही एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज से वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा वेलकम टू जंगल और हॉन्टेड टू जैसी फिल्में भी वह कर रहे हैं। अभिनेता हेमंत पांडे को 'चल गुरू हो जा शुरू', 'लव यू शंकर', 'क्रिश', 'बधाई हो बधाई', 'मिलेंगे मिलेंगे' जैसी फिल्मों में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed