{"_id":"6730768342c14b5acd0c0ccb","slug":"singham-again-ajay-devgn-rohit-shetty-say-it-is-tough-to-make-religious-films-today-news-in-hindi-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singham Again: 'आज के समय में बहुत मुश्किल', धार्मिक फिल्में करने को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: 'आज के समय में बहुत मुश्किल', धार्मिक फिल्में करने को लेकर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया
Sun, 10 Nov 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:08 PM IST
सार
रोहित शेट्टी ने उदाहरण के तौर पर शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, शोले में एक सीन है, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे खड़े हैं और उनकी आवाज में बोल रहे हैं। आज वो सीन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन, रोहित शेट्टी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की पावर जोड़ी अजय देवगन और रोहित शेट्टी वर्तमान में सिंघम अगेन की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। एक साक्षात्कार के दौरान दोनों ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि समय तेजी से बदल गया और दर्शकों की संवेदनशीलता के कारण और धार्मिक फिल्में बनाना मुश्किल हो गया है। दोनों से जब यह पूछा गया कि वे साथ में धार्मिक फिल्म बनाएंगे तो रोहित शेट्टी ने कहा कि वह अभी इसपर निश्चित नहीं हैं, क्योंकि यह एक मार्मिक विषय है।
रोहित शेट्टी ने दिया जवाब
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, "जब आज कोई धार्मिक फिल्म चल रही हो तो आप नहीं जानते कि कौन किस बात पर आपत्ति उठाएगा। किसे क्या बुरा लगे, बहुत परेशानी है।" उन्होंने उदाहरण के तौर पर शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, "शोले में एक सीन है, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे खड़े हैं और उनकी आवाज में बोल रहे हैं। आज वो सीन नहीं कर सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान रोहित और अजय ने रामायण पर भी खुल कर बात की।" रोहित शेट्टी ने कहा, "अगर लोगों को यह आपत्तिजनक लगता तो रामायण का एंगल उल्टा पड़ सकता था। हमने बहुत ही नेक इरादे से इसे अपनी कहानी में शामिल किया, इसलिए लोगों को भी यह पसंद आया और वे इसे कहानी से जोड़ सके। अगर इरादे नेक हो तो इसमें कोई परेशानी नहीं होती।"
सिंघम अगेन में कई कलाकार शामिल
बता दें कि सिंघम एगेन में अजय देवगन ने आधुनिक राम भगवान का किरदार निभाया है, जबकि करीना कपूर ने सीता और अर्जुन कपूर रावण के किरदार में हैं। सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।