फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chaitanya Tamhane Film The Disciple Wins Amplify Voices Award At Toronto Film Festival

चैतन्य तम्हाणे को ‘द डिसाइपल’ के लिए टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में किया गया सम्मानित

Mon, 21 Sep 2020 04:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 21 Sep 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
Chaitanya Tamhane Film The Disciple Wins Amplify Voices Award At Toronto Film Festival
द डिसाइपल - फोटो : ट्विटर- @TIFF_NET

भारतीय फिल्म निर्देशक चैतन्य तम्हाणे को उनकी फिल्म "द डिसाइपल" (THE DISCIPLE) के लिए 45वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘‘एम्प्लिफाई वॉयस अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार फिल्म निर्देशक फिलीप लैकोट के "नाइट ऑफ द किंग्स" के साथ साझा किया।

विज्ञापन


एम्प्लीफाई वॉयस अवार्ड्स जूरी ने "द डिसाइपल" को काफी शानदार बताया। शनिवार को मीरा नायर की बीबीसी स्टूडियो सीरिज "अ सुटेबल ब्वॉय" की प्रस्तुति के साथ टीआईएफएफ 2020 का समापन हुआ।
विज्ञापन


फिल्मोत्सव के इतिहास में पहली बार एक टेलीविजन शो की प्रस्तुति दी गई। इससे पहले 'द डिसाइपल' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड से नवाजा गया था। 'द डिसाइपल' को इसी फेस्टिवल में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स द्वारा 'इंटरनेशनल क्रिटिक्स अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


“द डिसाइपल”, सफलता की दहलीज पर पहुंचे शास्त्रीय संगीतज्ञों की दुनिया को दिखाती है। फिल्म में एक भारतीय संगीतकार को दिखाया गया है जो अपनी कला में शुद्धता लाने का प्रयास करता है क्योंकि वह अपने पिता और गुरु द्वारा महान कलाकारों की कहानियां सुनते हुए बड़ा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed