{"_id":"575fa0054f1c1bc54d11bdbb","slug":"censor-board-suggested-100-cuts-to-the-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ता पंजाब के बाद इस फिल्म पर सेंसर ने लगाए 100 कट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उड़ता पंजाब के बाद इस फिल्म पर सेंसर ने लगाए 100 कट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
उड़ता पंजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म उड़ता पंजाब पर अड़ंगा लगाने के बाद सेंसर बोर्ड ने अब गुजराती फिल्म 'सलगतो सवाल अनामत' में 100 कट लगाने को कहा है। यह फिल्म गुजरात में पटेलों द्वारा आरक्षण के लिए किए गए आंदोलन और आंदोलन का प्रमुख चेहरा हार्दिक पटेल से जुड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन
फिल्म के सह-निर्माता जयाप्रताप सिंह चौहान ने कहा हमने बोर्ड की रिव्यू कमेटी के सामने अपील की है जिसपर मंगलवार को सुनवाई होगी। बहुत कम बजट में बनाई गई गुजराती फिल्म 'सलगतो सवाल अनामत' की 17 जून को उड़ता पंजाब फिल्म के साथ रिलीज होने की उम्मीद थी। फिल्म के डायरेक्टर राजेश गोहिल ने कहा,'अब हमें फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी होगी।' राजेश अबतक सात गुतराती फिल्में बना चुके
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 'पाटीदार' और 'पटेल' शब्दों के इस्तेमाल पर भी कट लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़ी सामग्री को भी फिल्म से हटाने के लिए कहा है। हैं। फिल्म मेकर्स से यह भी कहा गया है कि डॅा भीमराव अंबेडकर के संदर्भों को भी फिल्म से हटा दें।
विज्ञापन
फिल्म के सह-निर्माता गोहिल ने कहा,'अभिव्यक्ति की आजादी और रचनात्मकता पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हमने सेंसर बोर्ड को समझाने की कोशिश की कि यह हमारी फिल्म हार्दिक पटेल पर आधारित नहीं है। लेकिन वे कह रहे हैं फिल्म में दिखाया गया नायक हार्दक पटेल के समान ही है।'
पाटीदार आंदोलन के बाद जेल में बंद हैं हार्दिक
- फोटो : PTI
पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल इस समय राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद हैं। गोहिल ने कहा,'सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने हमसे कहा कि हार्दिक पटेल के खिलाफ राजद्रोह के आरोप हैं इसलिए उनके किरदार को महिमा मंडित नहीं कर सकते। लेकिन यह सच नहीं है हमने फिल्म आरक्षण आंदोलन को लेकर बनाई है।'
गोहिल ने आगे कहा, 'हमारी फिल्म हार्दिक पटेल पर आधारित नहीं है। यह फिल्म दीपक पटेल के बारे में है जिसे मौजूदा आरक्षण सिस्टम की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।' फिल्म मेकर्स फिल्म के किसी भी सीन में कट लगाने के मूड में नहीं हैं और वे कोर्ट के जाने के लिए भी तैयार हैं। गोहिल ने कहा,'अगर फिल्म से 'पाटीदार' शब्द हट जाएगा तो फिल्म का मकसद ही खत्म हो जाएगा।'
गोहिल ने आगे कहा, 'हमारी फिल्म हार्दिक पटेल पर आधारित नहीं है। यह फिल्म दीपक पटेल के बारे में है जिसे मौजूदा आरक्षण सिस्टम की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।' फिल्म मेकर्स फिल्म के किसी भी सीन में कट लगाने के मूड में नहीं हैं और वे कोर्ट के जाने के लिए भी तैयार हैं। गोहिल ने कहा,'अगर फिल्म से 'पाटीदार' शब्द हट जाएगा तो फिल्म का मकसद ही खत्म हो जाएगा।'