फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Censor Board issues 'A' certificate to 'Udta Punjab' after high court interfere

'उड़ता पंजाब' के लिए सेंसर बोर्ड ने पहली बार दिया अनोखा सर्टिफिकेट

Thu, 16 Jun 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Censor Board issues 'A' certificate to 'Udta Punjab' after high court interfere

'उड़ता पंजाब' लंबे समय से चर्चाओं में हैं। सेंसर बोर्ड से फिल्म की जबरदस्त खींचतान चल रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में गालियों और ड्रग्स के सीन होने का हवाला होते हुए जबरदस्त कांट-छाट की बात कही। इससे खफा निर्माता कोर्ट में चल गए। कोर्ट ने सिर्फ एक कट लगाते हुए फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दे दी। अब फिल्म का सर्टिफिकेट ध्यान खींच रहा है, किसी भी फिल्म को सेंसर बोर्ड ही रिलीज की अनुमति देता है लेकिन 'उड़ता पंजाब' के सर्टिफिकेट पर साफ-साफ हाइकोर्ट का जिक्र है।

विज्ञापन


लंबी खींचतान के बाद रिलीज की अनुमति पाने वाली 'उड़ता पंजाब' के सर्टिफिकेट पर साफ लिखा है कि इस फिल्म को मुंबई हाई कोर्ट ने पास किया है। फिल्मों के सेंसर बोर्ड से टकराव आम बात है लेकिन ये अपनी तरह का अनूठा मामला है जब किसी फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से मिले सर्टिफिकेट पर ऐसा लिखा गया है।
विज्ञापन


पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर बनी इस फिल्म को लेकर बोर्ड को कई बातों पर आपत्ति थी, लेकिन अदालत ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। अब बोर्ड ने फिल्म जारी करने के लिए ए सर्टिफिकेट तो जारी कर दिया है, लेकिन उस पर 'माननीय हाई कोर्ट द्वारा पास' की मुहर लगी हुई है। इससे ये भी माना जा रहा है कि इससे बोर्ड ये साफ कर देना चाहता है कि वो फिल्म को लेकर खुश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed