फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Censor Board Denies Ordering of Blur Alcohol in Hollywood Films

हॉलीवुड फिल्म में शराब को बोतलों और ग्लास को धुंधला करने में हमारा कोई हाथ नहीं: सेंसर बोर्ड

Fri, 15 Nov 2019 02:18 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 15 Nov 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Censor Board Denies Ordering of Blur Alcohol in Hollywood Films
सेंसर बोर्ड - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म फोर्ड वी फरारी में शराब की बोतलों और ग्लास को धुंधला किए जाने की खबर जमकर वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को ऐसा करने के आदेश दिए हैं। हालांकि सेंसर बोर्ड ने ऐसा कोई भी कदम उठाए जाने से साफ इनकार कर दिया है। सेंसर बोर्ड के अनुसार चीजों को धुंधला करके स्क्रीन पर दिखाए जाने में उनका कोई योगदान नहीं है।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड मुंबई के स्थानीय अधिकारी तुषार कर्माकर के अनुसार, 'यह पूरी तरह आधारहीन है। सीबीएफसी द्वारा ऐसा कोई भी कट नहीं सुझाया गया था। क्रिश्चियन बॅल और मैट डैमन अभिनीत फिल्म के निर्देशक जेम्स मैनगोल्ड को तीन सुझाव दिए गए थे जिसके कारण फिल्म को यू ए सर्टिफिकेट भी दिया गया। इनमें कुछ अपशब्दों को म्यूट करना और धूम्रपान के सीन में धूम्रपान सेवन की चेतावनी दिखाए जाने के सुझाव शामिल थे।'   तुषार ने आगे बताया, 'सेंसर बोर्ड को एतराज तब होता है जब शराब को बहुत ही अच्छी चीज की तरह दिखाया जाता है। सीन्स को धुंधला करने का फैसला स्टूडियो द्वारा स्वेच्छा से लिया गया है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस विवाद ने अभिनेता फरहान अख्तर के एक ट्वीट के बाद तूल पकड़ लिया था जिसमें उन्होंने फिल्म का एक दृश्य साझा करते हुए लिखा था, 'वह दिन दूर नहीं जब वे सिनेमाघरों में सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आएंगे। भारतीय वयस्क को एक ऐसे अपराधी की तरह क्यों समझा जाता है जो अपने लिए खुद सोच नहीं सकता/सकती है।' बता दें, फरहान कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी थी। वहीं इन दिनों फरहान एक बॉक्सर पर आधारित फिल्म तूफान को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed