फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   censor board avoid religion pressure

अब नहीं चलेगी मौलवियों और पुजारियों की

Fri, 05 Sep 2014 02:41 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
 censor board avoid religion pressure

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फैसला किया है कि वह धार्मिक संवेदनशील फिल्मों को प्रमाणपत्र देने के लिए पुजारियों और मौलवियों की सलाह से परहेज करेगा। सेंसर बोर्ड की चेयरमैन लीला सैमसन जल्द ही इस आशय का एक निर्देश जारी करने वाली हैं।

विज्ञापन


ये फैसला ‘दोजखः इन सर्च ऑफ हेवेन’ नाम की हिंदी फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ। हिंदी के चर्चित उपन्यास ‘दोजख’ पर आधारित इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्यों में दो फाड़ हो गई थी।
विज्ञापन


फिल्म एक मुस्लिम पिता-पुत्र के रिश्तों की कहानी है, जिसे बनारस में शूट किया गया। फिल्म के निर्देशक जैगम इमाम उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं।

फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के बाद इसे यह कहकर प्रमाणपत्र नहीं दिया गया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड के मुस्लिम सदस्यों को दिखाना आवश्यक है।

दिखाना चाहते थे मौलवियों को

 censor board avoid religion pressure

तब फिल्म रिवाइजिंग कमेटी में भेजी गई। कमेटी में फिल्म को हिंदू और मुस्लिम सदस्यों ने देखा लेकिन सर्टिफिकेट देने को लेकर गतिरोध कायम रहा। रिवाइजिंग कमेटी की प्रमुख प्रोफेसर नंदिनी सरदेसाई फिल्म को ‘यू’ प्रमाण पत्र देने के पक्ष में थीं लेकिन बोर्ड के दो सदस्य इसे मौलवियों को दिखाना चाहते थे।

मामले को तूल पकड़ता देखा सेंसर बोर्ड की चेयरपरसन लीला सैमसन को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने फिल्म के निर्माता-निर्देशक जैगम इमाम को चेन्नई में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बुलाया।

लीला सैमसन और चेन्नई के सेंसर सदस्यों ने फिल्म में कुछ भी अनुचित नहीं पाया और इसे ‘यू’ सर्टिफिकेट के लिए उपयुक्त करार दिया। पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लीला सैमसन का कहना था कि वो आगे से इस बात का ध्यान रखेंगी कि फिल्मों को मौलवियों और पुजारियों को देखने की बात न कही जाए।

खड़ा होता है सेंसर पर प्रश्‍न?

 censor board avoid religion pressure

सेंसर बोर्ड के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वो फिल्मों का उचित मूल्यांकन करें और उपयुक्त प्रमाणपत्र दें। दूसरी ओर ‘दोजखः इन सर्च ऑफ हेवेन’ केनिर्माता-निर्देशक जैगम इमाम का कहना है कि पूरे मामले में जिस तरह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी वो सेंसर बोर्ड पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

बोर्ड को ऐसे सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो फिल्म जैसे कलात्मक माध्यम में मौलवियों और पुजारियों को लाने की बात करते हैं। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी कोशिशें सफल रहीं और बोर्ड ने उनकी फिल्म को बिना किसी कांट छांट के यू प्रमाणपत्र दिया। अब फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी।

विज्ञापन

होता रहा है विरोध

 censor board avoid religion pressure

फिल्मों के मामले में सभी धर्म और पंथ हमेशा संवेदनशील रहे हैं। धार्मिक संगठनों के विरोध के कारण मुश्किलें उठाने वाली फिल्मों की सूची लंबी है। हिंदू संगठनों ने दीपा मेहता की वाटर से लेकर ओ माई गॉड का विरोध किया तो संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम ‘राम-लीला’ भी उन्हें पसंद नहीं आया।

तीन साल पहले कमल हासन की ‘विश्वरूपम’ पर मुस्लिमों ने आपत्ति की थी। 2005 में निर्देशक विनोद पांडे की फिल्म ‘सिन्स’ से लेकर हॉलीवुड की ‘दा विंची कोड’ तक का देश के कई ईसाई संगठनों ने जबर्दस्त विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed