CAT Trailer: सलमान खान ने रणदीप हुड्डा को आगामी सीरीज 'कैट' के लिए दी बधाई, सोशल मीडिया पर साझा किया ट्रेलर
जहां रणदीप हुड्डा की इस नेटफ्लिक्स सीरीज का ट्रेलर सभी फैंस को पसंद आया था, वहीं अब इसका खुमार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर भी चढ़ता नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण अक्सर लोगों का दिल जीत लेने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। 'सरबजीत' से लेकर 'हाइवे' जैसी फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग दिखा चुके रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘कैट' का ट्रेलर सबके सामने आ चुका है। जहां रणदीप हुड्डा की इस नेटफ्लिक्स सीरीज का ट्रेलर सभी फैंस को पसंद आया था, वहीं अब इसका खुमार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर भी चढ़ता नजर आ रहा है।
दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान ने रणदीप हुड्डा स्टारर इस वेब सीरीज का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए सलमान खान ने रणदीप हुड्डा को 'कैट' सीरीज के लिए बधाई दी है। सलमान ने लिखा, '9 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले आपके शो कैट के लिए बधाई और शुभकामनाएं रणदीप हुड्डा।'
Kaithi Sequel: जल्द आएगा 'कैथी' का सीक्वल! एक्टर कार्तिक शिवकुमार ने किया एलान
आपको बता दें रणदीप हुड्डा और सलमान खान फिल्म 'सुल्तान' में साथ काम करते नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में रणदीप ने सलमान के ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। बात करें 'कैट' की तो इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस मुखबिर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘कैट’ पंजाब के रोमांस से परे है और एक भाई के प्यार और जासूसी की कहानी पेश करती है।
SS Rajamouli: गवर्नर्स अवॉर्ड में मिशन इंपॉसिबल के निर्देशक जेजे अब्राम्स से मिले राजामौली, वायरल हुई तस्वीर
रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज में सुविंदर विक्की, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, केपी सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल जैसे कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज 9 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में स्ट्रीम करेगी।
Manushi Chhillar: कौन हैं बिजनेसमैन निखिल कामथ? जिन पर अपना दिल हार बैठीं मानुषी छिल्लर!