फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Carry On Jatta 3 star Gippy Grewal Reveals what it is like to visit Aamir Khan house

Gippy Grewal: आमिर खान की यह खूबी गिप्पी ग्रेवाल को लगती है खास, 'कैरी ऑन जट्टा 3' के एक्टर ने किया खुलासा

Tue, 27 Jun 2023 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Jun 2023 02:40 PM IST
सार

गिप्पी ग्रेवाल हाल ही में आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'कैरी ऑन जट्टा 3' की पूरी टीम के साथ मिस्टर परफेक्शनिस्ट के यहां जाना सभी के लिए बेहद खास अनुभव रहा।

विज्ञापन
Carry On Jatta 3 star Gippy Grewal Reveals what it is like to visit Aamir Khan  house
गिप्पी ग्रेवाल-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आगामी 29 जून को रिलीज होगी। बता दें कि बीते महीने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं, इसके बाद आमिर खान ने फिल्म की पूरी टीम को अपने घर पर बुलाया था। हाल ही में गिप्पी से पूछा गया कि उन्हें आमिर के घर जाने के बाद सबसे खास क्या लगा? इसका उन्होंने काफी खूबसूरत जवाब दिया।

विज्ञापन


एक्टर की यह आदत है सबसे खास
गिप्पी ग्रेवाल हाल ही में आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'कैरी ऑन जट्टा 3' की पूरी टीम के साथ मिस्टर परफेक्शनिस्ट के यहां जाना सभी के लिए बेहद खास अनुभव रहा। गिप्पी ने बताया कि आमिर खान उनके पुराने दोस्त हैं और हमेशा उनकी फिल्मों को सपोर्ट करते हैं। गिप्पी ग्रेवाल से जब पूछा गया कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट के घर जाने के बाद उन्हें सबसे खास क्या लगा? इस पर उन्होंने कहा हर बार आमिर के घर जाना सुहावना अनुभव होता है। सबसे खास बात यह है कि आमिर खान हमेशा उन्हें विदा करने बाहर आते हैं और वह भी नंगे पैर।
विज्ञापन

Shahana Goswami: 'नीयत' की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं शहाना गोस्वामी, अपने रोल के बारे में कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत रूप से करते हैं विदा
गिप्पी ने आगे कहा कि इस बार आमिर के घर पर बहुत सारे लोग थे। इसके बावजूद उन्होंने हर किसी को व्यक्तिगत रूप से विदा किया। गिप्पी के मुताबिक घर तो छोड़िए वह जब भी आमिर से मिलने होटल में भी गए तब भी उनका जोर हमेशा उन्हें विदा करने के लिए नीचे आने पर रहा। बता दें कि आमिर खान के घर हुए गेट-टुगेदर में गिप्पी के अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी भी शामिल हुईं। कपिल शर्मा का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह एक्टर के घर पर गाना गाते नजर आए।
Kajol: काजोल ने शाहरुख खान को बताया सबसे समझदार अभिनेता, साझा किया फिल्म 'करण अर्जुन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

आमिर का जताया आभार
बता दें कि 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर खान अचानक वहां पहुंचे थे। यह गिप्पी और पूरी टीम के लिए सरप्राइज सरीखा था। हाल ही में गिप्पी ने आमिर के इस कदम के लिए उनका आभार जताया है और साथ ही कहा है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट का यह सपोर्ट उनकी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।
Rhea Chakraborty: मुझे बहुत कुछ कहा गया, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों के रवैये पर छलका रिया का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed