फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   businesswoman lost lakhs of rupees on the name of singer Kumar Sanu

Kumar Sanu: सिंगर कुमार सानू के नाम पर महिला को लगी लाखों की चपत, सच्चाई सामने आई तो रह गई हैरान

Sat, 13 Aug 2022 11:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Aug 2022 11:57 PM IST
सार

एक महिला सिंगर कुमार सानू के नाम पर ठगी का शिकार हो गई है। जूम पर हुई मीटिंग में कुमार सानू को देखकर महिला ने एक कंपनी में लाखों रुपये का निवेश कर दिया। बाद में पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है।

विज्ञापन
businesswoman lost lakhs of rupees on the name of singer Kumar Sanu
कुमार सानू - फोटो : instagram

विस्तार

अक्सर फैंस अपनी जिंदगी के कई फैसले सेलिब्रिटीज से प्रभावित होकर लेते हैं। मगर, एक महिला को ऐसा करना भारी पड़ गया। इसके चक्कर में महिला को अच्छी-खासी आर्थिक चपत लगी है। दरअसल, हुआ यह कि इस साल अप्रैल में रितुपर्णा मोहंती नाम की एक महिला ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कंपनी की मीटिंग में कुमार सानू को देखा। कुमार सानू को मीटिंग में देखकर महिला को कंपनी पर इतना भरोसा हुआ कि उनसे 40 लाख रूपये निवेश कर डाले। महिला की इतनी मोटी रकम अब पूरी तरह डूब गई है। आर्थिक घाटा उठाने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो ठगों ने एक बिजनेसवुमन को झांसा देकर 9900 यूएस डॉलर का निवेश करने का लालच देकर महिला से 40.44 लाख रुपये की रकम हड़प ली।

विज्ञापन

रिटर्न का किया था वादा
दीपू साहू और बिमन दास नामक दो आरोपियों ने महिला से वादा किया था कि वह प्रतिदिन डेढ़ प्रतिशत की दर पर उन्हें रिटर्न देंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये का निवेश करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुमार सानू उनसे जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं, ठगों ने महिला को कुमार सानू की एनएफटी के जल्द मार्केट में लॉन्च होने की बात भी कही। बता दें कि बोरीवली ईस्ट की निवासी रितुपर्णा मोहंती की उम्र करीब 33 वर्ष है। वह मेडिकल सप्लाई का बिजनेस करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दीपू साहू उनकी कंपनी का पिछले दो वर्षों से क्लाइंट भी रहा है। दीपू साहू ने शिकायतकर्ता को इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन कंपनी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने एक जूम मीटिंग भी अटेंड करने के लिए कहा। इस दौरान शिकायतकर्ता महिला के अलावा दीपू साहू और विदेशी बिमन दास भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का मालिक होने का दावा किया था
दरअसल, मीटिंग के दौरान दोनों ठगों ने एक बड़ी कंपनी के मालिक होने का दावा किया था। उन्होंने महिला को यह भी बताया था कि उनका हेड ऑफिस ऑस्ट्रेलिया में है। बिमन दास ने शिकायतकर्ता से कहा कि वे उन्हें प्रतिदिन डेढ़ प्रतिशत की दर से रिटर्न देंगे और उन्हें 50 लाख रुपए का निवेश करना होगा।

विज्ञापन

मीटिंग में मौजूद थे कुमार सानू!
शिकायतकर्ता का कहना है कि 13 अप्रैल 2022 को उन्होंने एक और जूम मीटिंग में भाग लिया, जिसमें कुमार सानू भी उपस्थित थे लेकिन कुमार सानू ने इस दौरान कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने मात्र कुमार सानू की उपस्थिति दर्शाई और फिर एक वीडियो चला दिया। शिकायतकर्ता ने आगे कहा, 'कुमार सानू को देखने के बाद मैंने कंपनी पर विश्वास किया और 40.44 लाख रुपए का निवेश किया। जब मेरी निवेश की राशि मुझे दिखाई नहीं दी, तब मैंने दीपू साहू से इस बारे में पूछा। उन्होंने मुझे कहा कि जब तक मैं 50 लाख रुपए का निवेश नहीं करूंगी तब तक मुझे राशि दिखाई नहीं दिखाई देगी। कई बार कॉल ऑफ करने के बाद दीपू साहू ने उनसे कहा कि उन्हें पैसा अब वापिस नहीं मिलेगा।' इसके बाद उन्होंने 420, 406 और 34 आईपीसी की धारा के तहत पुलिस में केस रजिस्टर कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed