{"_id":"649bec576253cbac290d9b18","slug":"bungalow-of-veteran-actress-nutan-behl-suddenly-collapsed-in-heavy-rain-of-thane-mumbai-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nutan: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nutan: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह
Wed, 28 Jun 2023 01:46 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:46 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को दिवंगत अभिनेत्री के बंगले की बालकनी और एक हिस्सा ढह गया। नगर निगम अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
दिवंगत अभिनेत्री नूतन और उनका बंगला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। वहां हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। अब खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा नूतन के घर का एक हिस्सा बारिश में गिर गया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को दिवंगत अभिनेत्री के बंगले की बालकनी और एक हिस्सा ढह गया। नगर निगम अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा भारी बारिश के कारण यह घटना हुई है। हालांकि इसमें अभी तक कोई घायल नहीं हुआ है।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया और वहां से मलबा हटा दिया गया। ठाणे नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा में एक पहाड़ी पर स्थित बंगला खाली था। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बंगला काफी समय से विवादों में रहा है। इसी वजह से नूतन के बेटे मोहनीश बहल अक्सर बंगले को देखने आते रहते थे।
इसे भी पढ़ें- Ajaz Khan: 'जेल में एक दिन एक साल जैसा, दुश्मन के साथ भी न हो ऐसा', एजाज खान का छलका दर्द
विज्ञापन
70 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
नूतन का जन्म साल 1936 में हुआ था। नूतन ने हमारी बेटी से फिल्मों में डेब्यू किया और 40 साल से अधिक के करियर में 70 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया। नूतन की अदाकारी के फैन आज भी हैं। कई फाइलों में उन्होंने यादगार अभिनय किया। बता दें कि1991 में स्तन कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई। उनके बेटे मोहनीश बहल एक फिल्म और टीवी अभिनेता हैं।