फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box office collections of taapsee pannu films mulk thappad soorma badla pink baby sand ki aankh

तापसी के सामने बॉक्स ऑफिस की बड़ी चुनौती, ये हैं अभिनेत्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Sat, 29 Feb 2020 11:48 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 29 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Box office collections of taapsee pannu films mulk thappad soorma badla pink baby sand ki aankh
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शुमार हो चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ के सामने इस साल रिलीज हुई महिला प्रधान विषयक फिल्मों छपाक और पंगा का कारोबारी आंकड़ा पार करने की बड़ी चुनौती है। लेकिन, इससे बड़ी चुनौती है तापसी को अपनी उन फिल्मों के कारोबार तक पहुंचने की जिनकी वजह से हिंदी सिनेमा में उनका नाम दमदार अभिनेत्रियों में शुमार हुआ। फिल्म थप्पड़ की पहले दिन की ओपनिंग से संकेत मिल रहे हैं कि निर्दशक अनुभव सिन्हा की ये फिल्म शायद तापसी की चर्चित फिल्मों पिंक और बदला के बराबर न पहुंच सके।
विज्ञापन


अनुभव सिन्हा निर्देशित तापसी पन्नू की पिछली फिल्म मुल्क ने बॉक्स ऑफिस पर 21.10 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म को समीक्षकों की बहुत सराहना मिली और फिल्म ने अनुभव सिन्हा को बतौर निर्देशक नया जीवनदान भी दिया। लेकिन, तापसी की पहचान हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच जिन फिल्मों से बनी है, उनमें बेबी, बदला, पिंक, चश्मे बद्दूर, नाम शबाना और सूरमा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


पांच साल पहले 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बेबी ने बॉक्स ऑफिस पर 95.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अमिताभ बच्चन के साथ बनी तापसी की फिल्म बदला ने पिछले साल मार्च में रिलीज होकर 87.99 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 16 सितंबर 2016 को रिलीज हुई फिल्म पिंक का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 65.39 करोड़ रुपये रहा है। तापसी को हिंदी सिनेमा में पहली बड़ी पहचान फिल्म चश्मे बद्दूर से मिली थी। सात साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई रही थी 41.68 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापसी की ब्रांडिंग पर सबसे ज्यादा असर पिछले साल हिंदी में डब करके रिलीज की गई फिल्म गेम ओवर ने डाला। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी। इसका कुल कलेक्शन 4.69 करोड़ रुपये रहा था। इस मामले में तापसी की दो और फिल्मों नाम शबाना और सूरमा ने बेहतर कमाई की है। मार्च 2017 में रिलीज हुई फिल्म नाम शबना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जहां 36.76 करोड़ रुपये रहा, वहीं जुलाई 2018 में रिलीज हुई सूरमा ने 32.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तापसी की पिछले दो साल में रिलीज हुई बाकी की दो फिल्मों में से अनुराग कश्यप निर्देशित मनमर्जियां सिर्फ 27.09 करोड़ रुपये कमा सकी, जबकि इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे थे। फिल्म सांड़ की आंख का भी काफी हो हल्ला रहा है लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुल 23.40 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।

गौरव सोलंकी के बाद हिंदी सिनेमा में सुनाई दी एक नए लेखक की आमद, थप्पड़ लिखकर मशहूर हुईं मृणमयी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed