{"_id":"b7c0e2d445a8c6c409ba76441ef77ba1","slug":"box-office-collection-of-krrish-3-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कृष 3' ने तोड़े दो और रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कृष 3' ने तोड़े दो और रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
कमाई के मामले में 'कृष 3' अपने दूसरे शुक्रवार भी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। उसके खाते में दो और रिकॉर्ड जुड़े हैं।
विज्ञापन
'कृष 3' फिल्म सुपर डुपर हिट होने की तरफ तेजी से चल रही है। कमाई के मामले में उसके नाम रोज एक नया रिकॉर्ड जुड़ रहा है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस में करीब 191 करोड़ कमाने के साथ ही 'कृष 3' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
अभी तक 190 करोड़ कमाकर ये जवानी है दीवानी दूसरे नंबर की फिल्म बनी हुई थी। पहले नंबर पर अभी भी चेन्नई एक्सप्रेस ही है।
'दबंग 2' ने घरेलू और ओवरसीज मार्केट मिलाकर कुल 265 करोड़ रुपये कमाए थे जिसको 'कृष 3' ने तोड़ दिया है। 'कृष 3' ने ओवरऑल अब तक 270 करोड़ कमा लिए हैं।
उम्मींद की जा रही है कि 'कृष 3' भारत के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की आमदनी कर लेगी।