फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor Wins A Seven Year Old Case, Is Planning Salman Khan's Starrer 'Wanted's Sequel?

बोनी कपूर को मिली 'वॉन्टेड' का सीक्वल बनाने की छूट, 'राधे' के रोल में फिर दिखेंगे सलमान

Thu, 11 May 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 11 May 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor Wins A Seven Year Old Case, Is Planning Salman Khan's Starrer 'Wanted's Sequel?
'वॉन्टेड' फिल्म का एक पोस्टर
साल 2009 में आई सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। अब फैंस सलमान की इस फिल्म का सीक्वल भी देख सकते हैं। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सात साल पुराना फिल्म से जुड़ा एक केस जीत लिया है।
विज्ञापन


बोनी कपूर 'वॉन्टेड' के प्रोड्यूसर हैं। साल 2009 में फिल्म की रिलीज के बाद मेरठ के एक डायरेक्टर ने उन पर फिल्म की स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया था। बीरबल सिंह राणा ने कहा था कि बोनी ने उनकी फिल्म 'राजा भाई आईपीएस' की स्टोरी चुरा 'वॉन्टेड' फिल्म बना डाली। उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि उन्होंने 2004 में बोनी के पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट जमा कराई थी जिसे तब रिजेक्ट कर दिया गया लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर लिया।
विज्ञापन


बीरबल सिंह राणा ने बोनी और श्रीदेवी कपूर, सलमान खान और प्रभूदेवा के खिलाफ केस किया था। बोनी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था और कोर्ट में पेश भी नहीं हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट जारी किया था। सात साल बाद कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए बोनी कपूर को सभी आरोपों से बरी किया है। इसके साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि बीरबल बोनी को कोर्ट के बाहर सेटलमेंट के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे और 75 लाख की डिमांड भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई मिरर से बातचीत में बोनी कपूर ने बताया, 'मैंने सभी फिल्मों के राइट्स कानूनी तरीके से खरीदे हैं। मैंने न ही सिर्फ 'वॉन्टेड' के तमिल वर्जन के राइट्स खरीदे थे बल्कि तेलुगू फिल्म के भी राइट्स खरीदे थे।' फिल्म के सीक्वल पर बोलते हुए बोनी कपूर ने कहा कि 'वॉन्टेड 2' बिना सलमान खान के नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि उनके पास जब फिल्म की सही स्क्रिप्ट होगी, तब वह फिल्म के सीक्वल की तैयारी करेंगे। सलमान के बिना 'वॉन्टेड 2' की कल्पना करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed