फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor opens up on Sridevi death says she would have blackouts due to crash diets

Boney Kapoor: 'उन्हें ब्लैकआउट की समस्या हुई थी', श्रीदेवी की मौत को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 02 Oct 2023 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Oct 2023 05:27 PM IST
सार

इंडस्ट्री की 'चांदनी' का हर कोई आज भी दीवाना था। अब कई वर्षों के बाद हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर ने उनकी मृत्यु से जुड़े कई खुलासे किए और बताया कि अभिनेत्री की मौत के बाद उनके साथ दुबई में कैसा व्यवहार किया गया था।
 

विज्ञापन
Boney Kapoor opens up on Sridevi death says she would have blackouts due to crash diets
श्रीदेवी और बोनी कपूर

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने बेहतरीन फिल्मों की वजह से एक्ट्रेस आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। इंडस्ट्री की 'चांदनी' का हर कोई आज भी दीवाना था। अब कई वर्षों के बाद हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर ने उनकी मृत्यु से जुड़े कई खुलासे किए और बताया कि अभिनेत्री की मौत के बाद उनके साथ दुबई में कैसा व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन


 बोनी ने बताया 'उन्हें ब्लैकआउट की समस्या हुई थी'
 

हाल ही में, एक इंटरव्यू में बोनी ने दिवंगत अभिनेत्री की मौत को लेकर कहा, 'यह एक प्राकृतिक मौत नहीं थी। यह एक आकस्मिक मौत थी। मैंने इसके बारे में न बोलने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। दरअसल, अधिकारियों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था।'

विज्ञापन


Animal: एनिमल का टीजर साझा कर धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को बताया मासूम, फैंस बोल- बेटा बैड बॉय बन गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा

 बोनी कपूर ने आगे कहा,' इस पूछताछ में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई थी क्योंकि मुझे पता चला कि इसमें कोई बेईमानी नहीं थी। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं। इन सब के बाद जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह आकस्मिक था। मुझे उनके जाने का बहुत दुख है, लेकिन उनकी मौत के बाद जो चीजें हुई वह ठीक नहीं थी और इसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया था।'


Animal: एनिमल का टीजर साझा कर धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को बताया मासूम, फैंस बोल- बेटा बैड बॉय बन गया है


श्रीदेवी अच्छा दिखना चाहता थी

बोनी ने यह भी बताया कि अपनी मृत्यु के समय भी श्रीदेवी डाइट पर थीं। बोनी ने कहा, 'वह अक्सर भूखी रहती थीं। वह अच्छी दिखना चाहती थीं। वह चाहती थीं कि वह अच्छी स्थिति में रहे ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखे। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed