{"_id":"5f2d00818ebc3e3d092420f2","slug":"bombay-high-court-lifts-ban-on-elderly-artists-shooting-during-unlock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी के केबीसी की शूटिंग शुरू करने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई बुजुर्ग कलाकारों पर लगी पाबंदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी के केबीसी की शूटिंग शुरू करने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई बुजुर्ग कलाकारों पर लगी पाबंदी
Fri, 07 Aug 2020 12:49 PM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
केबीसी
- फोटो : फाइल फोटो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में 65 साल या उससे ऊपर के कलाकारों के फिल्मों, धारावाहिकों आदि में शूटिंग करने पर लगी महाराष्ट्र सरकार की रोक हटा दी है। इसी के साथ ही छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन की शूटिंग में अमिताभ बच्चन के शामिल होने पर से भी संशय खत्म हो गया है। हाईकोर्ट ने ये फैसला निर्माताओँ की एक संस्था की अपील पर सुनाया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौरान मुंबई में फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग करीब सौ दिन तक बंद रही। शूटिंग दोबारा शुरु हुई तो फिल्म संगठनों की संस्तुतियों के आधार पर ही महाराष्ट्र सरकार ने भी इनमें 65 साल से ऊपर के कलाकारों के काम न करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए। कलाकारों और कामगारों की संस्थाओं के इस पर एकमत न होने के चलते ही मामला अदालत तक पहुंचा।
विज्ञापन
इस मामले में वादी प्रमोद पांडे के अलावा फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भी वाद दायर किया था। लंबी सुनवाई के बाद शुक्रवार को इस मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। न्यायालय ने कहा कि उम्र के आधार पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई जा सकती और इस बारे में सभी कारोबार करने वालों पर एक जैसे ही दिशा निर्देश लागू होंगे, किसी वर्ग पर अलग से कोई बंदिश नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन