{"_id":"63ddf4ea5e96d90c61116279","slug":"bomb-blast-near-sunny-leone-fashion-show-venue-in-imphal-manipur-no-one-injured-in-the-accident-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: मणिपुर के इंफाल में फैशन शो वैन्यू के पास धमाका, कार्यक्रम में सनी लियोनी करने वाली थीं शिरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone: मणिपुर के इंफाल में फैशन शो वैन्यू के पास धमाका, कार्यक्रम में सनी लियोनी करने वाली थीं शिरकत
Sat, 04 Feb 2023 11:32 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:32 AM IST
सार
सनी लियोनी के फैशन शो वेन्यू के पास एक शक्तिशाली धमाका हुआ है। हालांकि, इस धमाके में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सनी लियोनी
- फोटो : insta
विस्तार
बॉलीवुड के गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी के एक फैशन शो के वेन्यू के पास विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट काफी शक्तिशाली था। इस धमाके की जानकारी शो के एक अधिकारी ने साझा की है, हालांकि इसमें किसी के भी क्षतिग्रस्त होने की कोई खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
KRK: केआरके ने निभाया अपना वादा! अब नहीं करेंगे फिल्म रिव्यू, यूजर्स बोले- हैप्पी रिटायरमेंट
विज्ञापन
दरअसल, एक अधिकारी ने कहा कि इंफाल में शनिवार को एक फैशन शो कार्यक्रम वेन्यू के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन शामिल होने वाली हैं। हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजीबंग इलाके में हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Sidharth Kiara Wedding: जैसलमेर के लिए निकलीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा आडवाणी, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
आपको बता दें, प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि, 'फैशन शो वेन्यू पर विस्फोटक उपकरण से विस्फोट हुआ। अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।' इंफाल पूर्व के एसपी महारबम प्रदीप सिंह ने एएनआई से कहा, 'किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हमें संदेह है कि यह चीनी ग्रेनेड जैसा विस्फोटक उपकरण है।'
कुछ ऐसी है 'शेरशाह' संग कियारा की लव स्टोरी