{"_id":"626526c5fa0add564f0eb446","slug":"bollywood-lyricist-prasoon-joshi-mother-sushma-joshi-passed-away-today-on-sunday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मशहूर गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: मशहूर गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
Sun, 24 Apr 2022 04:00 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:00 PM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर लेखक-गीतकार और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया।
विज्ञापन
प्रसून जोशी अपनी मां के साथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
रविवार को फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर लेखक-गीतकार और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी को शनिवार को मेदांता में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
एक माह से बिस्तर पर थीं सुषमा जोशी
मेदांता के सीएमडी डॉक्टर नरेश त्रेहान ने बताया कि डॉक्टर सुशीला कटारिया की देख रेख में उनका उपचार चल रहा था। रविवार रात तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिजनों के द्वारा उन्हें दिल्ली स्थित आवास ले जाया गया। डॉक्टर सुशीला कटारिया के अनुसार, सुषमा जोशी की उम्र लगभग 85 साल थी। वह एक माह से घर पर बिस्तर पर थीं और कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त थी। उन्हें मेदांता के आईसीयू आठ के 176 नंबर बेड पर रखा गया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने व्यक्त किया शोक
वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रसून जोशी से उनकी बात हुई है। उनकी मां को सेप्टीसीमिया की बीमारी थी। वह ठीक हो रही थी। मगर अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
राजनीतिक विज्ञान की लेकचरार थीं सुषमा जोशी
प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी राजनीतिक विज्ञान की लेकचरार थीं। उन्होंने तीन दशकों से भी अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था। प्रसून जोशी के माता-पिता योग्य शास्त्रीय गायक थे। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी जाने-मानें बॉलीवुड गीतकार हैं। उन्हें अपने गीतों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। प्रसून को तीन बार साल 2007, 2008 और फिर 2014 में फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म तारे जमीन पर (2007) और चटगांव (2013) में उनके काम के लिए उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।