{"_id":"e5d51b58063d14bcbbd6f9a24d622811","slug":"bollywood-gossip","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए बॉलीवुड की ये लेटेस्ट गॉसिप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए बॉलीवुड की ये लेटेस्ट गॉसिप
Updated Wed, 19 Mar 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्में चलती हैं तभी कलाकार का भाव बढ़ता है। वर्ना तो ऊपर से नीचे आना तय है। अपनी पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद से सैफ अली खान जमीन पर उतरने लगे हैं। चर्चा है कि हाल में उन्हें एक कंपनी के लिए विज्ञापन करने का रेट घटाना पड़ा। वैसे फिल्में फ्लॉप होने के बाद सैफ के पास विज्ञापनों के भी ज्यादा प्रस्ताव नहीं आ रहे थे। इसे ही कहते हैं वक्त की चाल...!
विज्ञापन
कशमकश में फंसी सनी लियोनी
सुनने में आया है कि सनी लियोनी मां बनना चाहती हैं लेकिन फिल्मी कैरियर
को देखते हुए वह अभी कशमकश की स्थिति में हैं। उनको दिए जा रहे फिल्मों के
कांट्रेक्ट में भी ये साफ है कि फिल्म करते हुए वह प्रेगनेंट न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी है ये लव स्टोरी
बिग बॉस के घर से शुरू हुई अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी की लव स्टोरी अभी जारी है। पता चला है कि अभी तक सिर्फ मात-पिता से तनीषा को मिलाने वाले अरमान ने इस होली पर रिश्तेदारों से भी अपनी प्रेमिका को मिलवा दिया।
सूत्र कह रहे हैं कि बात काफी आगे बढ़ चुकी है और अरमान ने तनीषा को हीरे के एक अंगूठी गिफ्ट की है। अब सिर्फ शहनाई बजना बाकी है।
सूत्र कह रहे हैं कि बात काफी आगे बढ़ चुकी है और अरमान ने तनीषा को हीरे के एक अंगूठी गिफ्ट की है। अब सिर्फ शहनाई बजना बाकी है।