फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actresses the charge of sexual abuse

जानिए निर्देशकों पर कब-कब लगे हैं यौन शोषण के आरोप

Fri, 12 Dec 2014 01:16 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
bollywood actresses the charge of sexual abuse

बॉलीवुड में कास्टिंग कॉउच का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने निर्देशकों व अभिनेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा, पायल रोहतगी, ममता कुलकर्णी, गीतिका कपूर, प्रीती जैन जैसी कई अभिनेत्रियों ने ऐसे आरोप लगाए हैं। वहीं कई अभिनेता स्टिंग ऑपरेशन में भी फंस चुके हैं।

विज्ञापन


मॉडल मनीषा के एक इवेंट के दौरान फिल्म निर्देशक सचींद्र शर्मा को सरेआम थप्पड़ मारने व आरोप लगाने पर यह मामला एक बार फिर गर्मा गया है। उन्होंने अपनी दोस्त राखी सावंत के साथ मिलकर निर्देशक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है। मॉडल ने आरोप लगाया कि सचींद्र ने उन्हें रोल ऑफर करते हुए कहा था कि उन्हें ये रोल हासिल करने के लिए बहुत कुछ करना होगा। राखी की दोस्त ने निर्देशक पर सीधे कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

गीतिका कपूर ने जब निर्देशक सुभाष कपूर को जड़ा थप्पड़

bollywood actresses the charge of sexual abuse

अभिनेत्री गीतिका कपूर ने ‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘जॉली एल.एल.बी.’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक सुभाष कपूर पर यौन शोषण के आरोप लगाए। गीतिका अभय देओल की फिल्म ‘वन बाय टू’ में नजर आईं थीं।

उनका कहना था कि लगभग डेढ़ साल पहले सुभाष ने उनके साथ जबरदस्ती यौन हिंसा की। इसके सबूत के तौर पर गीतिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो लिंक भी डाला जिसमें सुभाष अपनी पत्नी के सामने गलती स्वीकारते हुए दिखते हैं जिसके बाद गीतिका थप्पड़ मारती हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने लगाए निर्देशक रूपेश पॉल पर 'जबरदस्ती' का आरोप

bollywood actresses the charge of sexual abuse

शर्लिन चोपड़ा ने कामसूत्र 3डी के फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल पर आरोप लगाया कि वे उसके साथ हमबिस्तर होना चाहते थे। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन से शर्लिन चोपड़ा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

शर्लिन का आरोप है कि उनके मना करने पर रुपेश ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। क्योंकि उन्होंने निर्देशक साथ सेक्स करने से मना कर दिया था। शर्लिन ने फिल्म में कई हॉट सीन दिए थे।

विज्ञापन

पायल रोहतगी ने दिवाकर बनर्जी पर लगाया आरोप

bollywood actresses the charge of sexual abuse

तौबा-तौबा फिल्‍म से चर्चा में आई अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से लगातार ऊंचाई चढ़ रहे डाइरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर सेक्स संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

पायल ने कहा कि दिबाकर ने उन्हें शंघाई फिल्म में रोल देने का ऑफर किया था। वह मुझसे सेक्स संबंध बनाना चाहते थे। हालांकि पायल रोहतगी का यह मामला साबित नहीं हो सका।

प्रीती जैन ने मधुर भंडारकर पर यौन शोषण का लगाया आरोप

bollywood actresses the charge of sexual abuse

अभिनेत्री प्रीती जैन ने फिल्‍म निर्देशक मधुर भंडारकर पर खुद के साथ हम बिस्तर होने इसके बदले फिल्म में काम देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मधुर ने उनसे 1999 से लेकर 2004 तक साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस आधार पर कि वह उन्हें फिल्म देंगे।

प्रीती का आरोप था कि मधुर ने उनका लगातार शारीरिक शोषण किया। हांलाकि 2006 में कोर्ट से मधुर भंडराकर बरी हो गए और केस खत्म हो गया।

राजकुमार संतोषी और सुभाष घई पर भी लगे आरोप

bollywood actresses the charge of sexual abuse

ममता कुलकर्णी ने फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। उन्होंने “चाइना गेट” की शूटिंग के दौरान राजकुमार संतोषी का खुद पर सेक्स के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उनका यह भी कहना था कि बात नहीं मानने पर फिल्म में उसका रोल कम कर दिया गया।

वहीं फेमस फिल्म डाइरेक्टर सुभाष घई पर इजरायली मॉडल रीना गोलन ने आरोप लगाया था कि जब वह हीरोइन बनने का सपना लेकर भारत आई तो सुभाष घई ने उन्हें फिल्म के बदले हमबिस्तर होने का ऑफर दिया। इस बात का खुलासा रीना ने अपनी आत्मकथा में किया।

अमन वर्मा और शक्ति कपूर फंसे स्टिंग ऑपरेशन में

bollywood actresses the charge of sexual abuse

शक्ति कपूर व अभिनेता अमन वर्मा पर 2005 में एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के जरिए यौन शोषण करने का आरोप लगा। 2005 में ही एक न्यूज चैनल ने एक टेप जारी किया जिसमें अमन वर्मा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते दिखते हैं। हालांकि अमन वर्मा ने आरोपों का खंडन किया और बाद में सलमान सहित कई नामी बॉलीवुड सितारें अमन के बचाव में उतर आए।

वहीं दूसरे स्‍टिंग में एक लड़की शक्ति कपूर के पास काम मांगने गई। जवाब में शक्ति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। शक्ति कपूर ने कहा कि वह उसे काम तो दे देंगे लेकिन इसके बदले उसे शक्ति कपूर के पास सोना पड़ेगा। यह मामला मीडिया में खूब चर्चित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed