{"_id":"640dc4009c84c7fc3309f6f3","slug":"bollywood-actress-seema-pahwa-recalled-carrying-a-packet-of-cigareete-to-appear-cool-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seema Pahwa: पर्स में सिगरेट का पैकेट क्यों रखती थीं सीमा पाहवा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Seema Pahwa: पर्स में सिगरेट का पैकेट क्यों रखती थीं सीमा पाहवा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sun, 12 Mar 2023 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:52 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि वह स्मोकिंग नहीं करती हैं, लेकिन ऐसा करने वाली महिलाएं उन्हें पसंद हैं। सीमा ने कहा कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं के बात करने का एक अलग ही अंदाज होता है।
विज्ञापन
सीमा पाहवा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों की लिस्ट में सीमा पाहवा का नाम भी शामल किया जाता है। वह अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में खास मुकाम हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। बातचीत के दौरान जब सीमा से पूछा गया कि क्या वह धूम्रपान करती हैं। इस सवाल पर उन्होंने कई रोचक बातें बताईं।
यह भी पढ़ें- Vaathi OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'वाथी', इस दिन यहां होगी रिलीज
लड़कियों के हाथ में है सिगरेट पसंद
उन्होंने कहा कि वह स्मोकिंग नहीं करती हैं, लेकिन ऐसा करने वाली महिलाएं उन्हें पसंद हैं। सीमा ने कहा कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं के बात करने का एक अलग ही अंदाज होता है। एक्ट्रेस ने कहा, ''मैं धूम्रपान नहीं करती, लेकिन ऐसी लड़कियां पसंद हैं। मुझे पता नहीं क्यों लड़कियों के हाथ में सिगरेट बहुत अच्छी लगती है। जब वे धूम्रपान करते हुए बात करती हैं तब वह विजुअल मुझे बहुत अच्छा लगता है। उनकी आवाज भी बेस में चली जाती है। मुझे लड़कियों के हाथ में सिगरेट अच्छी लगती है।''
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Honey Singh: परफॉर्मेंस के दौरान सफाई कर्मी के साथ हनी सिंह ने किया डांस, इस वजह से हो गए ट्रोल
इस वजह से पर्स में रखती थीं सिगरेट
इस बातचीत में एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इसी वजह से वह सिगरेट के पैकेट को अपने पर्स में रखने लगी थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन दिनों एक सिगरेट से लॉन्ग की खुखबू आती थी। उसका मैंने पैकेट रखना शुरू कर दिया था, ताकि जब मैं पर्स खोलूं तब लोगों को लगे कि हां इसमें कुछ बात है। हालांकि, मुझे उसका कुछ करना नहीं होता था, इसलिए मैं उसे बांट दिया करती थी। हां मैंने एक आधे कश जरूर लिए लेकिन मुझे इसमें मजा नहीं आया। बता दें कि सीमा पाहवा और अभिनेता मनोज पाहवा ने 1984 में हम लोग टीवी शो से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1988 में शादी की। उनका एक बेटा मयंक और एक बेटी मनुकृति है।