Vaathi OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'वाथी', इस दिन यहां होगी रिलीज
धनुष स्टारर फिल्म 'वाथी' पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है। आइए इसकी रिलीज डेट और समय जान लेते हैं।
विस्तार
टॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके एक्टर धनुष की हालिया रिलीज फिल्म 'वाथी' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। धनुष की इस मूवी का फैंस में जबरदस्त बज है। अगर आपने अबतक इस फिल्म को नहीं देखा है और इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं कि 'वाथी' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'वाथी'
साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'वाथी' 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। साथ ही इसके रिव्यूज भी बेहतरीन है। तो अगर आप इस मूवी को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको बस 17 मार्च 2023 तक इंतजार करना है।
सच्ची घटना पर आधारित है 'वाथी'
वेंकी एटलुरी ने 'वाथी' की रिलीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जब वह एक स्टूडेंट थे तब उनके जीवन में कुछ घटनाएं घटी थीं जिससे उन्हें वाथी बनाने की प्रेरणा मिली। वेंकी एटलुरी ने कहा,'मैंने 1998 के आसपास 12वीं में अपनी कक्षा पूरी की थी। उस समय निजी स्कूल वास्तव में फल-फूल रहे थे और धीरे-धीरे सरकारी स्कूलों पर कब्जा कर रहे थे। ये तब एक बड़ा मुद्दा बन गया था और यहां तक कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार को भी इसमें शामिल किया गया था। इनमें से कुछ घटनाओं ने मुझे वाथी बनाने के लिए प्रेरित किया।'
यह भी पढ़ें : पर्दे के पीछे भी अपना कमाल दिखाते हैं साउथ के ये सितारे, कोई डायरेक्टर तो कोई है बेहतरीन सिंगर
100 करोड़ के क्लब में शामिल 'वाथी'
'वाथी' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म में धनुष के शानदार अभिनय ने उनके कैरेक्टर को जीवंत कर दिया है। कहानी के साथ-साथ बाकी स्टारकास्ट्स का काम भी काबिल-ए-तारीफ है।
यह भी पढ़ें : साउथ के ये सितारे एक-दूसरे को देते हैं कड़ी टक्कर, फैंस के बीच भी छिड़ी रहती हैं जंग
धनुष का जादू बरकरार
धनुष की बीते साल एक फिल्म आई थी जिसका नाम 'थिरुचित्राम्बलम था। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अब वाथी भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। वाथी में धनुष के साथ संयुक्ता मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है।