फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Katrina Kaif Got 1 Million Followers On Instagram In Just One Day

इंस्टाग्राम की नई क्वीन बनीं कैटरीना, एक दिन में हुए इतने फॉलोअर्स

Sat, 29 Apr 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 29 Apr 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Katrina Kaif Got 1 Million Followers On Instagram In Just One Day
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम की नई क्वीन बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर अपनी पहली तस्वीर शेयर फैंस के लिए शेयर की थी। एक ही दिन में कैटरीना के चाहने वालों की संख्या इतनी हो गई जितनी महीनों में लोगों की नहीं हो पाती।
विज्ञापन


कैटरीना के फॉलोअर्स की संख्या एक ही दिन में 10 लाख पार कर गई। उनके फैंस और दोस्त इस डेब्यू से काफी खुश नजर आ रहे हैं। कैट के खास दोस्तों में शुमार सलमान खान और आलिया भट्ट ने तो उनका स्पेशल वेलकम भी किया था। सलमान खान ने लिखा, 'इंस्टा पर इस शेरनी का स्वागत करें।' वहीं आलिया ने लिखा की आखिर सभी ने मिलकर कैट को इंस्टाग्राम पर आने के लिए राजी कर ही लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सेट पर नजदीक आए रणबीर और कैटरीना, सेल्फी में दिखे साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर करण जौहर भी कैट के वेलकम में पीछे नहीं रहे। करण ने उनकी सोते हुए तस्वीर डालते हुए लिखा, 'खूबसूरत कैटरीना कैफ अब इंस्टाग्राम पर हैं।' 'जग्गा जासूस' में उनकी को-स्टार सयानी गुप्ता ने भी कैट का इस प्लेटफॉर्म पर स्वागत किया। कैट के फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर देख कर जितने उत्साहित हैं उतनी ही वह खुद भी हैं। फैंस के लिए वह रोजाना एक तस्वीर पोस्ट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed