{"_id":"59379b714f1c1b821c9c8fed","slug":"bollywood-actress-kareena-kapoor-khan-to-do-one-movie-per-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों को लेकर करीना ने लिया अब तक का 'सबसे बड़ा फैसला', बेटा है वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों को लेकर करीना ने लिया अब तक का 'सबसे बड़ा फैसला', बेटा है वजह
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जहां एक तरफ अपनी प्रेग्नेंसी के समय भी लगातार काम करते नजर आई थीं वहीं उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब से वो एक साल में एक ही फिल्म करेंगी। दरअसल, इस समय में वो अपने पांच महीने के बेटे तैमूर अली खान पर ध्यान देना चाहती हैं। वो तैमूर के हर पल में उसके साथ होना चाहती हैं।
विज्ञापन
फिलहाल करीना 'वीरे दी वैडिंग' को लेकर चर्चा में हैं। अगर वो साल में एक ही फिल्म करने के बारे में सोच रही हैं तो इसका मतलब है कि इसके बाद वो अगले साल ही किसी फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि डायरेक्टर उमंग कुमार ने उन्हें एक बायोपिक के लिए कॉन्टेक्ट किया है लेकिन अब देखना ये होगा कि करीना का इस पर क्या रिएक्शन रहता है। इसके अलावा वो प्रेग्नेंसी पर किताब लिखना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने दो लीडिंग पब्लिशर्स से बात भी की है।
विज्ञापन