फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress have non indian boyfriend

इन हीरोइनों को क्यों अच्छे लगे विदेशी लड़के?

Mon, 06 Oct 2014 02:16 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
 bollywood actress have non indian boyfriend

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से रोमांस को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने एंड्रयू नाम के इस ऑस्ट्रेलियाई प्रेमी संग गुपचुप संगाई भी कर ली है।

विज्ञापन


इलियाना की उंगली में एक हीरे की अंगूठी ने यह राज उगल दिया है। फिल्म बर्फी की एक्ट्रेस इलियाना से अगर एंड्रयू के बारे में पत्रकार सवाल करते हैं तो वे बस मुस्कुरा देती हैं। दोनों के बीच रोमांस की खबर तब आई थी जब एक कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर दोनों एक-दूजे का हाथ पकड़े देखे गए थे।
विज्ञापन

कहते हैं कंगना का प्रेमी भी विदेशी

 bollywood actress have non indian boyfriend

कुछ ऐसा ही किस्सा कंगना रनौत का भी है। उनका भी इंग्लैंड के एक डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ चक्कर चल रहा है। कुछ समय पहले कंगना को उनके साथ बाहों में बाहें डाले मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए मीडिया के कैमरों ने पकड़ा था।

बॉलीवुड में कुछ फिल्में करने के बाद डायना हेडन का भी दिल अमेरिकी निवासी कॉलिन डिक पर आया था। डिक मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में काम करते हैं। एक कार्यक्रम में दोनों की आंखें चार हुईं और रोमांस हो गया। दो महीने डेटिंग करने के बाद मिस इंडिया रह चुकीं डायना 2013 में डिक के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

और सेलिना को भी वही रास आया

 bollywood actress have non indian boyfriend
सेलिना जेटली ने जब ऑस्ट्रिया के पीटर हाग को देखा तो वह उनके जेंटलमैन स्‍वभाव पर मर मिटीं। हाग के मुंबई, दुबई और सिंगापुर में कई होटल हैं। उन्होंने हाग के साथ डेटिंग में ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया। जनवरी 2011 में दोनों ने सगाई की और जुलाई में शादी। 2012 में सेलिना ने दो जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया।

बूम जैसी सेक्सी फिल्म कर चुकीं पूर्व सुपर मॉडल मधु सप्रे का दिन इटली के जियान मारिया पे आ गया। दोनों ने शादी कर ली। गायक शान की बहन सागरिका मुखर्जी ने गायिका होने के साथ-साथ कई फिल्मों में काम भी किया। उन्होंने इंग्लैंड के व्यवसायी मार्टिन डेकोस्टा से रोमांस किया और फिर उनसे शादी कर ली।

1980 के दशक में जब वेस्ट इंडीज की टीम इंडिया टूर पर थी, तब विवियन रिचर्ड्स की नीना गुप्ता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच रोमांस हो गया। रिचर्ड शादीशुदा थे। लेकिन नीना ने उनसे बच्चा होने की ख्वाहिश की।1989 में नीना ने रिचर्ड्स की बेटी मसाबा को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed