फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress Disha Patani shared her gorgeous picture from the beach

Photo: दिशा पाटनी ने समुद्र किनारे से शेयर की अपनी तस्वीर, सूरज की रोशनी में लगीं बला की खूबसूरत

Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
सार

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर उनके वेकेशन की है। 

विज्ञापन
bollywood actress Disha Patani shared her gorgeous picture from the beach
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में तेजी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह फिल्मी दुनिया की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिनी जाती हैं, जिनकी हर एक तस्वीर इंटरनेट पर आग लगाने के लिए काफी होती है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी हॉट और सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं। हाल ही में भी दिशा पाटनी ने कुछ ऐसा ही किया है। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस का हॉट अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।

विज्ञापन

 
दरअसल, दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी समुद्र किनारे खड़ी हैं और इस दौरान वह नीचे की ओर देख रही हैं। इस दौरान सूरज की किरणों के बीच एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर में दिशा ने क्रीम कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और कानों में झुमको से अपने लुक को पूरा किया है। दिशा की ये तस्वीर उनके वेकेशन की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिशा पाटनी ने साल 2022 की शुरुआत मालदीव वेकेशन से की थी। वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव गई थीं। यहां से दिशा ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि, दिशा ने टाइगर के साथ एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थीं और इसी वजह से फैंस ने दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को खूब चिढ़ाया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगी। फिल्म ‘योद्धा’ धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फ्रैंचाइजी है। इसके अलावा, दिशा पाटनी फिल्म ‘एक विलन रिटर्न्स’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं। फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतरिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed